Skip to main content

पुलिस द्वारा गोकशी अन्य अपराध को रोकने के लिए गांव दोहा व बसई मेव में चलाया विशेष अभियान, दल-बल के साथ पहुंचे फिरोजपुर झिरका के डीएसपी श्री सतीश वत्स

 फिरोजपुर झिरका डीएसपी सतीश वत्स के नेतृत्व में दोहा व बसई मेव गांव में निकाला गया पैदल मार्च।



गोकशी जुआ-सट्टा नशाखोरी इत्यादि पर संपूर्ण तरीके से रोक लगाने के लिए ग्रामीणों से मांगा सहयोग।


गोकशी अन्य अपराध को रोकने के लिए नूह पुलिस ड्रोन कैमरे से कर रही निगरानी।


ग्राम पंचायतों का भी मिल रहा भरपूर साथ गोकशी करने वालों का किया जा रहा है सामाजिक बहिष्कार लगाया जा रहा जुर्माना।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में चलाए गए गोकशी जुआ सट्टा अन्य सामाजिक बुराइयों को रोकने के लिए अभियान के तहत गौ तस्करों अन्य अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस द्वारा गोकशी नशाखोरी अन्य वारदातों की रोकथाम के लिए अब ड्रोन कैमरे की मदद ली जा रही है।

 गोकशी को रोकने के लिए जिले में 5 गौ


टास्क फोर्स टीमों का गठन किया जा चुका है। वही ग्राम पंचायतों के लोग भी अब पुलिस प्रशासन के साथ आ चुके हैं विशेष रेगुलेशन पास कर गोकशी करने वाले लोगों का सामाजिक बहिष्कार के साथ जुर्माना भी लगाया जा रहा है।

 फिरोजपुर झिरका के डीएसपी श्री सतीश वत्स के नेतृत्व में फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत हरियाणा राजस्थान की सीमा से सटे गांव दोहा व बसई मेव में पैदल मार्च कर जहां संपूर्ण तरीके से शांति बनाए रखने की अपील की गई।ऐसे में नूह मेवात जिले के माथे पर लगे कलंक गोकशी नशाखोरी जुआ सट्टा अन्य प्रकार के सभी अपराध पर लगाम लगाने के लिए ग्रामीणों का सहयोग मांगा।दोहा-बसई मेव ग्राम पंचायत में ग्रामीणों से मीटिंग के दौरान डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री सतीश वत्स ने कहा कि गोकशी एक ऐसा घिनौना अपराध है,जिसे चंद लोग करते हैं लेकिन मेवात जिला संपूर्ण तरीके से बदनाम हो रहा है। जिसे सदियों से चले आ रहे हैं मेवात जिले के हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे में भी दरारें पैदा हो रही हैं।



 उन्होंने दोहा व बसई ग्राम पंचायत के लोगों से अपील करते हुए कहा कि गांव में गोकशी जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री नशाखोरी को किसी भी कीमत पर होने ना दें,और इस प्रकार के अपराधियों के बारे में पुलिस को सूचित करें पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल से बड़े से बड़े अपराध पर अंकुश लगाया जा सकता है। वही मीटिंग के दौरान फिरोजपुर झिरका के थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने सामाजिक अपराध जुआ सट्टा नशाखोरी गोकशी इत्यादि को जड़ से समाप्त करने के लिए लोगों से पुलिस प्रशासन के सहयोग करने की अपील की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने बताया कि पुलिस द्वारा इलाके में लगातार गश्त कर सामाजिक अपराध जुआ सट्टा गौकशी नशाखोरी इत्यादि से सख्ती से निपटा जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि अगर आप लोगों का सहयोग मिला तो अपराधियों पर बेहतर तरीके से अंकुश लगाया जा सकता है। इस अवसर पर डीएसपी फिरोजपुर झिरका श्री सतीश वत्स, फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद फिरोजपुर झिरका सीएस स्टाफ प्रभारी उप निरीक्षक अनिल कुमार काफी संख्या में पुलिस के जवानो सहित ग्रामीण मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...