Skip to main content

जागरूकता से ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है- इंस्पेक्टर विमल कुमार प्रबंधक थाना साइबर क्राइम नूंह

 ओलावृष्टि या अतिवृष्टि की सरकार द्वारा की जाने वाली गिरदवारी मे अधिक रकबा दिखाने के लालच में ना आकर साईबर क्राईम से बचें।


नूंह पुलिस का साइबर जागरूकता अभियान लगातार जारी, अनाज मंडी नूह में आढ़ती एवं किसानों को साइबर अपराधों से बचाव बारे किया गया जागरूक।

जागरूकता से ही साइबर अपराध से बचा जा सकता है- इंस्पेक्टर विमल कुमार प्रबंधक थाना साइबर क्राइम नूंह


साइबर ठगी होने पर डायल 1930 कर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड करा कर ठगी किए गए पैसे पा सकते हैं वापिस

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

 पुलिस प्रवक्ता कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस के साइबर क्राईम थाना प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार एवं उनकी टीम तथा साइबर सेल टीम ने साइबर अपराध के बढते मामलों को लेकर आज अनाज मंडी नूंह में लोगों को साइबर अपराधों के बारे में जागरूक किया ।

   जागरूकता अभियान के दौरान साइबर क्राइम थाना नूंह प्रभारी निरीक्षक विमल कुमार ने बतलाया कि आज के समय साइबर अपराध चरम पर है आए दिन नए-नए तरीकों से लोगों को ठगा जा रहा है । इन्हें रोकने के लिए जागरूक होने की जरूरत है । सभी को समझना होगा कि साइबर अपराध करने वाले लोग बडे ही चालाक किस्म के हैं जिनसे सभी को बचना होगा । वैसे जिला नूंह में साइबर क्राइम थाना नूंह, साइबर सैल और साइबर हेल्प डेस्क गठित है, जो लगातार इस दिशा में काम रही है । इसके लिए बड़े सोशल प्लेटफॉर्म को सावधानी और सतर्कता के साथ प्रयोग करना जरूरी है । आज जिस तरह से अपराधियों के द्वारा साइबर अपराध को अपराध का एक सशक्त माध्यम बनाकर प्रयोग किया जा रहा है । उससे बचने के लिए सभी को जागरूक होना होगा ।


   प्रभारी साइबर क्राइम थाना नूंह ने अनाज मंडी में उपस्थित आढ़तियों एवं किसानों को साइबर अपराध के बारे में सचेत करते हुए निम्न सावधानियां बरतने को कहा -

1 विशेषकर आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम ऑनलाइन वित्तीय ठगी से बचाव  करें जिस बैंक खाते में फसल की धनराशी प्राप्त की जानी है उसमें अपना खुद का या परिवार के किसी सदस्य का मोबाईल नम्बर लिंक करवाकर रखें ।
2 साइबर अपराध से सचेत करते हुए प्रबंधक थाना ने बताया कि ओलावृष्टि या अतिवृष्टि की सरकार द्वारा की जाने वाली गिरदवारी मे अधिक रकबा दिखाने के लालच मे ना आकर साईबर क्राईम से बचें
3 किसान सम्मान निधी रूकने के झासें मे आकर अपनी डिटेल किसी के साथ शेयर ना करे
4 फ्री बिजली के टयूबल कनेक्शन के नाम पर अपनी डिटेल किसी के साथ शेयर ना करें ।
5.बिजली का बिल ना भरने के कारण बिजली कनेक्शन कटने के झासें मे ना आयें ।
6. सस्ती खाद ओर बीज के लालच मे आनलाईन विज्ञापनों के झासें मे ना फसें ।
7.आनलाईन गाय भैंस व अन्य पशुओं की खरीददारी से बचें ।
8.किसान क्रेडिट कार्ड के नाम पर होने वाली धोखाधङी से बचें ।
9 किसान फसल बीमा के नाम पर साईबर अपराधियों के झांसे से बचें ।
10.पुरानी कृषि यंत्र ट्रैक्टर ट्राली व अन्य की सस्ती आनलाईन खरीददारी के झासें मे ना आयें ।
11 घर बैठे फसल को कम्पनी द्वारा महगें दाम पर खरीदने के प्रलोभन मे ना आयें ।
12.  यदि कोई साईबर अपराध घटित होता है तो तुरन्त 1930 पर काल करें।

इसके अतिरिक्त सिम कार्ड के माध्यम से, एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमैट्रिक, क्यूआर कोड स्कैन, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती, फर्जी कॉल, अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन देने वाले ऐप, सोशल मीडिया पर रुपयों की मांग करने वालों से, गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने बारे व यूपीआई संबंधी फ्राड के प्रति भी जागरूक किया गया । जागरूकता सेमिनार के दौरान अनाज मंडी नूंह में काफी संख्या में आढ़ती एवं  किसान मौजूद रहे । 

साइबर जागरूकता समापन पर अनाज मंडी नूंह में मौजूद आढ़तियों एवं किसानों ने श्री वरुण सिंगला आईपीएस पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में नूंह पुलिस द्वारा चलाई जा रही इस विशेष जागरूकता पहल की सराहना करते हुए साइबर क्राइम थाना प्रभारी एवं उनकी टीम का धन्यवाद व्यक्त किया ।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...