Skip to main content

नूह सिटी थाना अंतर्गत अपराध व अपराधी किसी भी सूरत में नहीं होंगे बर्दाश्त:-निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास

नूह सिटी थाना अंतर्गत अपराध व अपराधी किसी भी सूरत में नहीं होंगे बर्दाश्त:-निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास



पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाना ही पहली प्राथमिकता,एसपी के दिशा-निर्देश पर अपराधियों को पकड़ने के लिए चलाया जाऐगा विशेष अभियान।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह सिटी थाने में नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास ने कार्यभार संभाल लिया है। निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास जिले के लिए नए नहीं हैं,बल्कि बिछोर नगीना थाना प्रभारी के रूप में भी लोगों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कार्यभार संभालते ही थाना प्रभारी द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि इलाके में हर छोटी-बड़ी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता पीड़ितों को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाना है, उन्होंने कहा कि नहीं पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला द्वारा साफ दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं, इलाके में अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों के साथ सख्ती से निपटा जाऐ। पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाया जाए ताकि अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाई जा सके। सिटी खाना नूहू के नवनियुक्त थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास ने कहा कि पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला की कसौटी पर खरा उतरने का कार्य किया जाऐगा। इलाके में अपराध और अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए नूह सिटी थाने में दो राईडर बाइकों समेत डायल 112 में पुलिस के जवान थाना पुलिस लगातार रात्रि गश्त कर रही है। ताकि अपराधी गतिविधियों के साथ-साथ चोरी डकैती अन्य अपराध पर शिकंजा कसा जा सके। वहीं उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि थाना संबंधित किसी भी कार्य के लिए किसी के बहकावे में ना आऐ, लोग अपनी समस्या लेकर खुद आएं अगर उनकी जायज शिकायत पर कोई भी जांच अधिकारी या ने पुलिस कर्मचारी कोई कार्यवाही नहीं कर रहा है तो उन्हें बताएं आपकी हर जायज शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कराई जाएगी। थाना प्रभारी राजवीर सिंह का गड़ास ने बताया कि थाना अंतर्गत काफी समय से लंबित पड़े मामलों का जल्द निपटारा किया जाएगा। नूह शहर में 24 घन्टें अपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस की तैनाती रहेगी, शहर में जाम जैसी स्थिति से निपटने के लिए पुलिस के जवानों को सख्त दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए है,नूह शहर में किसी भी कीमत पर जाम नहीं लगने दिया जाऐगा।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...