Skip to main content

पुलिस महानिदेशक हरियाणा द्वारा समस्त हरियाणा में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए गए नाइट डोमिनेशन अभियान को जिला नूंह पुलिस ने किया सार्थक साबित -

 पुलिस महानिदेशक हरियाणा द्वारा समस्त हरियाणा में अपराध नियंत्रण हेतु चलाए गए नाइट डोमिनेशन अभियान को जिला नूंह पुलिस ने किया सार्थक साबित -



श्री वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक नूंह ने रात भर सडकों पर स्वयं संभाला मोर्चा -


नाइट डोमिनेशन के दौरान 3 हजार रुपए के 1 ईनामी बदमाश, अवैध शराब बेचते 6, 10 सट्टा खाईवाली करते, 3 उद्धघोषित अपराधी, 3 आने जाने वाले राहगीरों को लूटने की योजना बनाने के जुर्म में, 2 शातिर चोर सहित करीब 3 दर्जन आरोपियों को किया गिरफ्तार।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


                   माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार चलाये गये नाईट डोमिनेशन अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला के दिशा-निर्देशों पर जिला पुलिस द्वारा नाकाबन्दी व चैंकिग की गई ।

   पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बतलाया कि जिला नूंह पुलिस द्वारा दिनांक 15/16.04.2023 की रात्रि 10.00 से सुबह 04.00 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया । इस अभियान के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने इलाकों में गश्त की । साथ ही विभिन्न स्थानों का चयन कर नाकेबंदी और होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबों व अन्य ठहरने वाले स्थानों तथा बैकं ए.टी.एम को भी चैक किया । इस दौरान नाकों से गुजरने वाले वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चैंकिग की गई ।



                 पुलिस अधीक्षक नूंह ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री पी.के. अग्रवाल के दिशा-निर्देशानुसार स्पेशल नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया । पुलिस अधीक्षक ने यह भी बताया कि इस अभियान का उद्देश्य जनता को तंग नहीं बल्कि सुरक्षित करना है और आम लोग भी जांच में सहयोग करें । इस अभियान के पीछे उद्देश्य यह भी है कि जो अपराधी रात के समय वारदात को अंजाम देने निकलते हैं वह काबू आ जाते हैं । इस तरह सड़क पर पुलिस की उपस्थिति कई तरह की गतिविधियों को रोकने के काम आती है । पुलिस का सड़क पर होना आम आदमी को सुरक्षा का एहसास दिलाता है । नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस ने काफी सफलताएं हासिल की हैं । इस दौरान सभी पुलिस अधिकारी व कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में गश्त पर मौजूद रहे । जिला के विभिन्न स्थानों को चिन्हित करके 60 स्थानों पर नाकाबन्दी की गई व 40 पुलिस पैट्रोलिंग पार्टी द्वारा विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की गई तथा 1302 वाहनों की गहनता से जाँच की गई । यातायात के नियमों का पालन न करने वाले 168 वाहनों के चालान किए गए । नाईट डोमिनेशन के दौरान होटल, धर्मशाला, ढाबों व अन्य ठहरने वाले स्थानों तथा बैकं ए.टी.एम को भी चैक किया गया । इस दौरान नाकों से गुजरने वाले वाहनों व व्यक्तियों की भी गहनता से चैंकिग की गई । बाजार व सुनसान जगह चिन्हित करके पैदल गश्त की डयुटियाँ लगाई गई । जिला में तैनात सभी राईडर/पीसीआर द्वारा प्रभावी रूप से गश्त की गई । महिला पुलिस भी गश्त व नाकाबन्दी के दौरान हाजिर रही ।



 नाइट डोमिनेशन के दौरान कार्यवाही करते हुए जिला पुलिस ने अवैध शराब बेचनें वालों के 6 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 74 बोतल देशी अवैध शराब व 9 बीयर की बोतल बरामद की । सट्टा खाई वाली करने वाले 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 1,21,580 /- रुपए बरामद कर 10 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की । एंटी नारकोटिक्स सेल तावडू की टीम ने आने जाने वाले राहगीरों को लूटने की योजना बनाने के जुर्म में 3 आरोपियों को स्विफ्ट कार सहित गिरफ्तार कर उनके कब्जा से एक डंडा, एक राड लोहा व एक देसी कट्टा व 1 जिंदा कारतूस बरामद किए । इसी प्रकार अपराध शाखा पुन्हाना की टीम ने थाना कामा (राजस्थान) के एक मुकदमा में Po. व ₹ 3000 के इनामी बदमाश इकबाल पुत्र युसूफ निवासी नहेदा थाना बिछोर को काबू करके थाना कामा (राजस्थान) पुलिस के हवाले किया । नाइट डोमिनेशन के दौरान 2 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया गया जिनके कब्जे से चोरी का एक हैमर,एक कटर मशीन, दो ड्रिल मशीन व एक पेटी वेल्डिंग रॉड को बरामद किया । पुलिस मामले की जांच कर रही है । 



              पुलिस प्रवक्ता ने आगे जानकारी देते हुये बतलाया कि पुलिस अधीक्षक जिला नूंह को नशा मुक्त व अपराध मुक्त करने में लगातार प्रयासरत हैं और उनके दिशा-निर्देश में जिला नूंह पुलिस असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने की कवायद में पूरी तरह से जुटी हुई है । पुलिस अधीक्षक ने आमजन से भी अपील की है कि जिला नूंह को नशा मुक्त वा अपराध मुक्त बनाने में पुलिस का सहयोेग करें।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...