Skip to main content

थाना रोजका मेव पुलिस द्वारा अवैध असला रखने वाले दो नौजवान आरोपीयो को किया गिरफ्तार।

थाना रोजका मेव पुलिस द्वारा अवैध असला रखने वाले दो नौजवान आरोपीयो को किया गिरफ्तार।



आरोपियो के पास मोटरसाईकिल मार्का स्पैलन्डर न० एच.आर.-72-इ-1727 वा एक देशी कट्टा सहित एक जिंदा रौंद बरामद।


किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक मे थे दोनो आरोपी।


थाना रोजका मेव पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर किया उनके मंसुबो को नाकाम कर भेजा जेल।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


            पुलिस प्रवक्ता नूंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला आईपीएस के नेत्तृव मे जिला नूह पुलिस को लगातार अपराधी व अपराध करने वाले अपराधियो पर कडी कार्यवाही करने के सख्त आदेश दिये गये है। जिसमे अवैध असला रखने वाले व नशा तस्करो की धड पकड के लिए समय-2 पर आपरेशन चलाये जाते है। जिसमे थाना रोजका मेव पुलिस को किसी अपराध करने की फिराक मे घुमते हुए दो आरोपियो को गिरफ्तार किये गये। 

  पुलिस प्रवक्ता नूंह ने बताया कि दिनांक 01.04.2023 को स.उ.नि. सुरेन्द्र सिह थाना रोजका मेव व उसकी पुलिस टीम को गस्त पडताल क्राईम के दौरान मुखबर खास ने सूचना दी की गाँव खेड़ा खलीलपुर की तरफ से गॉगौली जाने वाली सड़क पर के,एम,पी, पुल के निचे एक मोटरसाईकिल मार्का स्पैलन्डर न० एच.आर.-72-इ-1727 पर दो नौजवान लड़के जिनके पास एक देशी कट्टा है, किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है । जिसकी सुचना पर बतलाये हुये स्थान पर पहुंचे जहां पर दो नौजवान लडके पुलिस गाड़ी को अपनी तरफ आता हुआ देखकर मोटरसाईकिल को स्टार्ट करने लगे । जिनको स.उ.नि. सुरेन्द्र सिह थाना रोजका मेव व उसकी पुलिस टीम ने काबू किया। जिसमे एक का नाम शौकिन पुत्र अब्दुल रहमान निवासी खेडा खलीलपुर वा दुसरे का नाम शौहेल उर्फ भोला पुत्र राजु रजाक निवासी जैबर थाना जैबर ( Up ) हालाबाद जावेद कालोनी थाना शहर सोहना जिला गुरुग्राम बतलाया। तलाशी के दौरान शौहेल उर्फ भोला पुत्र राजु रजाक निवासी जैबर थाना जैबर ( Up ) हालाबाद जावेद कालोनी थाना शहर सोहना जिला गुरुग्राम के पास एक देशी कट्टा 315 बोर तथा जेब मे एक जिंदा रोंध बरामद हुआ। जिसके पास हत्यार बारे कोई भी परमिट वा लाईसैन्स नही था । जो आरोपीयान शौहेल उर्फ भोला उपरोक्त वा शौकिन उपरोक्त द्वारा अपने पास एक अवैध देशी कट्टा 315 बोर वा एक जिन्दा रौन्द 315 बोर वा एक मोटर साईकिल न0 एच.आर.-72-इ-1727 को गैर कानुनी कार्य (वारदात) करने की नियत से रखकर जुर्म जेर धारा 25-54-59 ए.एक्ट के तहत थाना रोजका मेव मे अंकित किया गया। जो दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया जाकर माननीय अदालत मे पेश कर जेल भेज दिया गया।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...