Skip to main content

नगीना थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बाल मजदूरी करते 5 बच्चों को बडकली चौक से मुक्त कराकर परिजनों को सौंपा।

 नगीना थाना पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान अभियान के तहत बाल मजदूरी करते 5 बच्चों को बडकली चौक से मुक्त कराकर परिजनों को सौंपा।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


  पुलिस प्रवक्ता नूंह ने जानकारी देते हुए बतलाया कि माननीय पुलिस महानिदेशक, हरियाणा श्री प्रशान्त कुमार अग्रवाल के निर्देशानुसार एवं माननीय अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरियाणा राज्य अपराध शाखा श्री ओ०पी० सिहँ के निर्देशन में हरियाणा पुलिस ने गुमशुदा/बन्धक/शोषित व्यक्तियों/महिलाओं/बच्चों को ढूंढकर परिजनों तक पहुँचाकर उनकी मुस्कान लौटाने के लिए 01 अप्रैल 2023 से विशेष अभियान चलाया जा रहा है । जिसमें पुलिस अधीक्षक नूंह श्री वरुण सिंगला आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला नूंह पुलिस द्वारा भी उक्त ऑपरेशन मुस्कान विशेष अभियान चलाया हुआ है । पुलिस अधीक्षक नूंह द्वारा सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों, प्रबन्धक थाना, पुलिस चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए है कि वह थाना क्षेत्रों में आमजन से बेहतर तालमेल बनाते हुए मानव तस्करी करने वालों, बाल गृहों, बाल मजदूरी करवाने वालों, महिलाओं से अनैतिक कार्य करवाने वालों व अन्य किसी भी प्रकार का शोषण करने वालों का पता लगाकर गुमशुदा / बन्धक / शोषित व्यक्तियों/महिलाओं / बच्चों का पता लगाएँ और सम्बन्धित परिजनों को लौटाने और सूचित करने हेतू गैर सरकारी संगठनों के साथ मिलकर बाल भवन, शैल्टर होम से सम्पर्क कर सम्बन्धित माता-पिता (परिजनों) को उनकी मुस्कान लौटाने का हर सम्भव प्रयास करें जिससे पीड़ितों को पुर्नवास प्रदान कर उनकी मुस्कान लौटाई जा सके ।


पुलिस प्रवक्ता से मिली जानकारी अनुसार ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत जिला पुलिस ने आज प्रबंधक थाना नगीना निरीक्षक रतनलाल के नेतृत्व में गठित टीम ने थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बडकली चौक पर होटलों ढाबों राज मिस्रियों की दुकानों का दौरा किया ।



      प्रबंधक थाना नगीना निरीक्षक रतनलाल ने बतलाया कि ऑपरेशन मुस्कान अभियान के अंतर्गत आज थाना नगीना क्षेत्र के बडकली चौक अंतर्गत स्थापित होटलों ढाबों राज मिस्रियों की दुकानों  में पहुंची तथा वहां के संस्थापकों से मुलाकात कर बाल मजदूरी कर रहे बच्चों के बारे में जानकारी जुटाई गई । टीम द्वारा यहां रह रहे करीब 05 बच्चों को मुक्त कराकर थाने लाया गया।बच्चों ने अभिभावकों एवं आवास/पता बारे अनभिज्ञता जताई । उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा बिछड़े हुए बच्चों के परिजनों बारे जानकारी जुटाने के हर संभव प्रयास कर उन्हें उनके अभिभावकों से मिलाकर अभिभावकों के चेहरे पर मुस्कान लौटाई। 


ऑपरेशन मुस्कान अभियान के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक नूंह ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आप सामाज सेवी के रुप में काम करके पुलिस के साथ सहयोग करे । यदि गुमशुदा / बन्धक / शोषित व्यक्तियों/महिलाओं / बच्चों के सम्बन्ध में किसी प्रकार की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरन्त पुलिस को डायल 112 नम्बर पर दें और उनके परिजनों की मुस्कान लौटाने में पुलिस को पूर्ण सहयोग करे।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...