Skip to main content

रात्रि नाईट डोमिनेशन अभियान में फिरोजपुर झिरका पुलिस को बड़ी कामयाबी 5 जुआरियों को दबोचा,1लाख10 हजार रुपये की नगद राशि बरामद।

 रात्रि नाईट डोमिनेशन अभियान में फिरोजपुर झिरका पुलिस को बड़ी कामयाबी 5 जुआरियों को दबोचा,1लाख10 हजार रुपये की नगद राशि बरामद।



अवैध शराब की बिक्री जुआ सट्टा अन्य मामलों में आरोपियों को किया गिरफ्तार।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन व डीएसपी शतीश कुमार वत्स के नेतृत्व में नूह जिले में चलाए गए नाईट डोमिनेशन अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस को बड़ी कामयाबीयां प्राप्त हुई है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने बताया कि नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में 15-16 अप्रैल को देर रात्रि 10:00 से 4:00 तक नाईट डोमिनेशन अभियान चलाया गया अभियान के तहत पुलिस द्वारा बीवां  गांव में दबिश देकर अवैध शराब बेचते एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जिसकी पहचान मुजम्मिल पुत्र रसीद के रूप में हुई आरोपी से पुलिस ने 32 पव्वा अवैध शराब मार्का मोट्टा, 20 पव्वे अवैध देसी शराब मार्का संतरा,9 बियर किंगफिशर स्ट्रांग, की बरामदगी हुई है पुलिस ने इस संदर्भ में फिरोजपुर झिरका थाने में मुकदमा नंबर 131 दिनांक 15-04-2023 जेरे धारा 61A-4-20 EX ACT दर्ज किया गया आरोपी को पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया गया है।थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने बताया की सिटी चौकी अंतर्गत जुआ सट्टा लगाते एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है आरोपी की पहचान रमेश चंद्र पुत्र नन्नू राम निवासी वार्ड नंबर 15 फिरोजपुर झिरका के रूप में हुई है। आरोपी से पुलिस ने 1230 रुपये की नकद राशि समेत अन्य सामान बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ गैंबलिंग एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस जमानत पर रिहा कर दिया है।



फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने बताया देर रात उनकी टीम रात्रि गश्त के दौरान बॉडीकोठी मौजूद थी ऐसे में मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई साकस गांव में कुछ जुआरी पैसो को दांव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। मौके पर दबिश दी जाए तो रंगे हाथों काबू आ सकते हैं। सूचना सही मानते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद की टीम ने तुरंत साकरस गांव में रेड की रेड के दौरान 5 आरोपियों को रंगे हाथों जुआ खेलते गिरफ्तार किया गया। आरोपियों की पहचान मोहब्बत पुत्र मोहर खान निवासी गंगवानी थाना पिनगवां,शहाबु पुत्र कमरू व शाहिद पुत्र यूसुफ निवासी उटावड़ थाना उटावड़ जिला पलवल, सलीम पुत्र अब्दुल व वसीम पुत्र रमजान निवासी साकरस थाना फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार किया गया, पुलिस द्वारा गिरफ्तार शुदा सभी आरोपियों से 1लाख 10 हजार रुपये की नगद राशि जुआ में प्रयुक्त अन्य सामान बरामद हुआ है। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 133 दिनांक 15-04-2023 जेरेधारा 13-3-67 G.ACT फिरोजपुर झिरका थाने में दर्ज किया है।

इसके अलावा फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस द्वारा ओवरलोडिंग वह यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों खिलाफ कार्यवाही करते हुए कई गाड़ियों को इंपाउंड किया गया। थाना प्रभारी फिरोजपुर झिरका निरीक्षक दयानंद ने जानकारी देते हुए बताया पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में रात्रि चलाए गए नाईट डोमिनेशन अभियान के तहत सुरक्षा की दृष्टि से होटलों, ढाबों,सार्वजनिक जगह बस स्टैंड,इत्यादियो की गहनता से चेकिंग की गई इसके अलावा अवैध खनन गौकशी की गतिविधियों की रोकथाम के लिए पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...