Skip to main content

केस का डर दिखाकर महिला से दुष्कर्म,अश्लील वीडियो भी बनाई... आरोपी SHO को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

 केस का डर दिखाकर महिला से दुष्कर्म,अश्लील वीडियो भी बनाई... आरोपी SHO को पुलिस ने किया गिरफ्तार।



 बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह(मेवात)


 हरियाणा पुलिस के एक एसएचओ पर केस का डर दिखाकर महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोप लगे हैं। आरोपी एसएचओ को गिरफ्तार कर लिया गया है।

 हरियाणा के नूंह जिले में खाकी वर्दी दागदार हुई है। एक महिला को केस का डर दिखाकर उसके साथ दुष्कर्म करने तथा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने के मामले में नूंह सिटी थाना SHO बिजेंद्र सिंह के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज होते ही आरोपी एसएसओ फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने अब गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला का करीब 6 महीने पहले गांव कि ही कुछ महिलाओं के साथ स्वयं सहायता समूह के पैसे के लेन–देन का मामला चल रहा था । लेन–देन के मामले को लेकर पीड़ित महिला के खिलाफ नूंह सिटी थाने में एक शिकायत पहुंची। उसी शिकायत के सिलसिले में पीड़ित महिला एसएचओ से मिली । आरोप है कि एसएचओ महिला की खूबसूरती देखकर उसपर फिदा हो गया। जिसके बाद आरोपी एसएचओ ने महिला को केस का डर दिखाकर 30 हजार रुपए मांगे और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। आरोपी एसएचओ ने कुछ दिन पहले ही नूंह सिटी थाना का चार्ज संभाला था।

अश्लील वीडियो बनाकर महिला को करता था ब्लैकमेल

आरोप है कि एसएचओ ने पीड़ित महिला की अश्लील वीडियो बना ली। जिसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ कई बार बलात्कार किया। एसएचओ के बार-बार दबाव से पीड़ित महिला परेशान हो गई। महिला ने सारी घटना की जानकारी अपने पति को दी । जिसके बाद मामला पुलिस नूंह अधीक्षक के संज्ञान में पहुंचा।

एसपी को शिकायत देने के बाद हुआ मामला दर्ज

पीड़ित महिला पूरे मामले को लेकर नूंह पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला से मिली और एसपी को लिखित शिकायत देकर एसएचओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। जैसे ही मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आया तो पूरे मामले की जांच कराई गई। जांच के बाद बीती रात एसएचओ विजेंद्र सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वही महिला थाना डीएसपी  श्रीमती ममता खरब ने बताया कि महिला की शिकायत घर पर एसएचओ बिजेंदर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...