Skip to main content

महिला थाना नूह पुलिस को अपराधियो की धर पकड मे मिल रही है लगातार बड़ी कामयाबियाँ।

महिला थाना नूह पुलिस को अपराधियो की धर पकड मे मिल रही है लगातार बड़ी कामयाबियाँ।

महिला विरुद्ध अपराधियो की अब खैर नही:-उप-निरीक्षक मंजू

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

महिला पुलिस की गिरफ्त में आरोपी सोहेल निवासी सिलखो थाना सदर तावडू


पुलिस प्रवक्ता नूंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री वरुण सिँगला, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक नूँह ने जिला नूंह पुलिस को महिला विरुध अपराधो व पोक्सो एक्ट व अन्य प्रकार की संगीन वारदातों में संलिप्त आरोपियो के विरुध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश जारी किये हुए है। इन्ही निर्देशो की पालना मे महिला थाना नूंह की ईन्चार्ज उ0नि0 मन्जु के नेत्तृव मे महिला थाना नूंह पुलिस को महिला विरुध अपराधियो की धर-पकड मे लगातार काफी सफलताए मिली है। ईन्चार्ज महिला थाना नूंह उ0नि0 मन्जु ने कहा कि अब महिला विरुध अपराधियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार करके पिडिताओ को न्याय दिलाया जायेगा। ऐसे अपराधियो की अब खैर नही। 

महिला पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तारीफ
          पुत्र अब्दुल रहीम निवासी कालियाकी थाना सदर तावडू

पुलिस प्रवक्ता नूंह ने बताया कि ईन्चार्ज महिला थाना नूंह उ0नि0 मन्जु के नेत्तृव मे महिला थाना नूंह पुलिस ने दिनांक 02.12.2022 को नाबालिग लडकी की माँ ने आरोपी 1. सोहिल निवासी सिलेखो 2- मुस्तफा निवासी छारोडा थाना तावडू 3- साहिल निवासी बदरपुर थाना नगीना 4- रासिद पुत्र सुबेदीन उर्फ सुब्बन निवासी नोसेरा थाना सदर नूहँ 5- आजाद द्वारा नाबालिग लडकी को गाडी मे अपरहण कर गैंग रैप करने की शिकायत महिला थाना नूंह मे दी। जिस पर महिला थाना नूंह ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी आजाद पुत्र कुम्मन निवासी धौज जिला फरिदाबाद को गिरफ्तार करके चालान माननीय अदालत मे दिया गया। उसके बाद ईन्चार्ज महिला थाना नूंह उ0नि0 मन्जु ने आरोपी मुस्तफा पुत्र जाकिर निवासी छरोडा थाना सदर नूंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। उसके बाद दिनांक 22.03.2023 को आरोपी सौहल पुत्र मुबीन निवासी सिलखो थाना सदर तावडू को गिरफ्तार करके माननीय अदालत मे पेश जेल भेजा गया।   

  इसी कडी मे 7 नामजद आरोपियो के खिलाफ पिडिता के साथ अश्लील हरकते कर जबरदस्ती बलात्कार करने व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला महिला थाना नूंह मे अंकित किया गया। जिसमे ईन्चार्ज महिला थाना नूंह उ0नि0 मन्जु के नेत्तृव मे महिला थाना नूंह की पुलिस ने दिनांक 22.03.2023 को आरोपी तारिफ पुत्र अब्दुल रहीम निवासी कालियाकी थाना सदर तावडू को गिरफ्तार करके माननीय अदालत मे पेश किया गया। जिसको माननीय अदालत नूहं ने जेल भेज दिया है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...