Skip to main content

यूपी से गोकशी कराने के लिए मेवात गाय लाए थे शिवा व कालू, कुर्थला गांव में पुलिस ने दबोचा।

 यूपी से गोकशी कराने के लिए मेवात गाय लाए थे शिवा व कालू, कुर्थला गांव में पुलिस ने दबोचा।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह मेवात जिले के थाना सदर नूह अंतर्गत लगने वाले कुर्थला गांव के लोगों ने गोवंश से भरी पिकअप गाड़ी सहित दो गो तस्करों गाय सप्लायरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को दी शिकायत में कुर्थला निवासी संजय पुत्र अतर सिंह ने बताया कि 26-03-2023 को लगभग 8:30 का वाक्या है सूचना मिली होली चौक नजदीक आंगनवाड़ी के पास एक पिकअप गाड़ी में आग लगी हुई है जो मैंने गाड़ी के पास जाकर देखा तो दो गाय एक काले रंग की एक गोरे रंग की नीचे बांध रखी है वह दो लड़के साईड में खड़े हैं। गाड़ी पिकअप नंबर DL-1 LAB-7588 के पास खड़े लड़कों से नाम पता पूछा तो एक ने अपना नाम शिवा पुत्र पप्पू गांव कानपुर देहात थाना डेरापुर जिला अकबरपुर उत्तर प्रदेश बतलाया दूसरे ने अपना नाम कालू पुत्र मदन निवासी सी कोई थाना आहार जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश बतलाया मौके पर जब गांव वालों ने पकड़े गए शिवा व कालु से उपरोक्त गायों के बारे में पूछा तो उन्होंने बताया गायों को वह उत्तर प्रदेश खुर्जा से लेकर आए हैं,और नूह के गोलपुरी गांव में गोकशी कराने ले जा रहे हैं। जिसको यह गाय पहुंचानी है, वह काफी समय से गोकशी का धंधा करता है। लेकिन लालच में आकर किराया दोगुना मिलने के कारण हम गाय छोड़ने आए थे। गांव के व्यक्तियों ने पुलिस को फोन कर दिया मौके पर डायल 112 में थाना सदर नूह पुलिस आई पिकअप गाड़ी समेत दोनों गायों दोनों आरोपी शिवा व कालू उपरोक्त को जली हुई पिकअप गाड़ी को पुलिस के हवाले कर दिया है।


 वही इस मामले में नूह सदर थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह का कहना है संजय पुत्र अतर सिंह निवासी कुर्थला की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ गोवंश अधिनियम की धारा5/13(2)17HGS, GS ACT,435 आईपीसी के तहत मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों शिवा व कालू के साथ-साथ गोकशी के लिए गाय मंगवाने वाले आरोपी के खिलाफ आगामी कार्यवाही कर दी गई है।जल्द

गाय मंगवाने वाले आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाऐगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...