Skip to main content

सीआईए शाखा तावडू की टीम नें पुलिस मुठभेड के बाद अतंरराज्यीय शातिर वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफ़ाश।

अपराध अनुसंधान शाखा तावडू की टीम नें पुलिस मुठभेड के बाद अतंरराज्यीय शातिर वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफ़ाश।

प्रेस वार्ता कर जानकारी देते नूहू पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला आईपीएस


वाहन चोर गिरोह के 5 सदस्यों को किया गिरफ्तार
20 गाडियों से अधिक लग्जरी गाडियों को चोरी करना किया कबूल।

आरोपीयान के कब्जे से चोरी की 10 गाडियाँ क्रेटा, ब्रेजा आदि व 5 नाजायज अस्ले व 3 जिन्दा रोन्द व एक खाली खोल बरामद।

गाडियो के इंजन व चैचिस नम्बरो को चैंज करके गाडियो के फर्जी कागजात तैयार कर गाडियो को 1 नम्बर मे बेचते थे।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

श्री वरुण सिंगला आईपीएस, पुलिस अधीक्षक नूँह ने एक प्रैस वार्तालाप के दौरान जानकारी देते हुए बतलाया कि जिला नूंह पुलिस की सी.आई.ए. तावडू को अपराधियो की धर-पकड करने की जिम्मवारी दी गई। जिसमे निरीक्षक सुरेन्द, प्रभारी सी.आई.ए. तावडू व उसकी टीम ने अपनी जिम्मेंवारी पर खरा उतरते हुए अतंरराज्यीय के शातिर वाहन चोरो की गिरोह का पर्दाफास करके एक बडी कामयाबी हासिल की है।

लग्जरी गाड़ियों की चोरी कर अंतरराज्यीय गिरोह चलाने वाले बदमाश तावडू सीआईए पुलिस की गिरफ्त में।

 
श्री वरुण सिंगला, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक नूँह ने बताया कि दिनांक 16-03-2023 को निरीक्षक सुरेन्द्र, इन्चार्ज अपराध अनुसंधान शाखा तावडू को सूचना मिली की अतंरराज्यीय शातिर वाहन चोर गिरोह जो हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली,राजस्थान आदि मे सक्रिय है जो गाँव सतपुतियाकी में चोरी की गाडियों की लेन-देन करने वाला है जिस पर निरीक्षक सुरेन्द्र ने गाँव सतपुतियाकी में रेड की । जिस पर गिरोह के सरगना नसीम पुत्र अख्तर निवासी सतपुतियाकी थाना सदर नूहँ जिला नूहँ ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किये । जिस पर निरीक्षक सुरेन्द्र ने अपनी पिस्टल से अपने व पुलिस पार्टी के बचाव में हवाई फायर किये व अन्य कर्मचारियो ने भी अपनी तकसीम शुदा पाईप गन से निरीक्षक सुरेन्द्र के कहने पर 2-2 हवाई फायर किये। जो मौका से 2 आरोपीयों फरीद पुत्र अख्तर निवासी सतपुतियाकी थाना सदर नूहँ,जिला नूहँ व शकील पुत्र रसीद निवासी सालाहेडी जिला नूहँ हाल निवासी सराय थाना मुडंकटी जिला पलवल 23 साल को गिरफ्तार किया गया व मौके से कई गाडियाँ भी बरामद की गई। जिस पर अभियोग मुकदमा नं0 –140  दिनांक 16.03.2023 धारा 148,149,323,332,353,307,186,224,506,120B IPC &  25-54-59 A ACT थाना सदर नूहं दर्ज कराया गया। जो गिरफ्तार आरोपियो ने अपने रिमांड के दौरान अन्य 3 साथियो के पते व ठिकाने पर रैड कराकर 3 और आरोपियो नसीम पुत्र अख्तर निवासी सतपुतियाकी थाना सदर नूहँ, जिला नूहँ व सलीम पुत्र अय्युब निवासी घासेडा थाना सदर नूहँ,जिला नूहँ व अजीम पुत्र वहीद निवासी पल्ला थाना सदर नूहं को भी गिरफ्तार कराया। आरोपी चोरी किये गये वाहनो के इंजन व चैचिस नम्बरो को चैंज करके फर्जी कागजात तैयार कर गाडियो को 1 नम्बर मे बेचते का काम करते थे। 3 आरोपियो के खिलाफ विभिन्न-2 धाराओ मे मुकदमे दर्ज मिले। अबतक सी.आई.ए. पुलिस टीम नें आरोपीयान के कब्जे से दो क्रेटा,दो होंडा सिविक, एक स्विफ्ट, एक मारुति ब्रेजा, एक ईको,और एक  सेन्टरो कार, एक i10 ,एक ईरटिगा , एक i20, एक टैक्टर आईसर ट्राली वा 5 अवैध अस्ला 3 जिन्दा रौंद बरामद किये है । अन्य आरोपियो की धर-पकड जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...