Skip to main content

अपहरण कर नशीला पदार्थ खिलाकर पिडिता के साथ गैंग बार बलात्कार करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

जिला नूंह पुलिस ने  अपहरण कर नशीला पदार्थ खिलाकर पिडिता के साथ गैंग बार बलात्कार करने के एक आरोपी को किया गिरफ्तार।

आरोपी ने पिडिता लडकी को 2 दिन तक अहमदाबाद गुजरात मे रखकर अपने भतीजे के साथ कोर्ट मैरिज करने का बना रहा था दबाव।



आरोपी को 5 दिन के रिमांड पर लेकर पुलिस कर रही है गहनता से पुछताछ

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

पुलिस प्रवक्ता नूंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला आईपीएस ने जिला नूंह पुलिस को महिला विरुध अपराधो व पोक्सो एक्ट व अन्य प्रकार की संगीन वारदातों में संलिप्त आरोपियो के विरुध सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने के दिशा निर्देश जारी किये हुए है। इन्ही निर्देशो की पालना मे जिला नूंह पुलिस थाना बिछौर को एक अहम कामयाबी हासिल हुई है। 


पुलिस प्रवक्ता नूंह ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना बिछौर मे एक शिकायतकर्ता ने शिकायत दी कि कुछ नामजद आरोपियो द्वारा उसकी लडकी को शौच के दौरान नशीला पदार्थ खिलाकर जबरन अपहरण करके गाडी मे डालकर गुजरात ले गये। जहां पर पहले कुछ आरोपियो द्वारा मिलकर पिडित की लडकी के साथ बारी-2 बलात्कार किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। जिस पर दिनांक 24.01.2023 को एक मुकदमा न0 17/2023 थाना बिछौर मे अंकित किया गया। जिस पर महिला स0उ0नि0 सुनिल थाना बिछौर द्वारा पिडिता के ब्यान व मैडिकल मुआयना कराकर कार्यवाही अमल मे लाई गई। जिसमे पहले 2 आरोपियो को गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है। दिनांक 20.03.2023 को आरोपी जानू उर्फ जान मौ0 पुत्र ईशा खां निवासी बिछौर थाना बिछौर को गिरफ्तार किया गया। जिसने अपने अपराध को स्वीकार करते हुए बतलाया कि उसने पिडिता के साथ जबरतदस्ती बलात्कार किया और अपने भतीजे से साथ कोर्ट मैरिज कर शादी का दबाब बना। आरोपी जानू उर्फ जान मौ0 उपरोक्त का 5 दिन का पुलिस रिमांड लिया गया है। जिसपर आरोपी से अपहरण करके ले जाने वाली गाडी बरामद करनी है। उस स्थान की निशानदेही करानी है जहां पर पिडिता को 2 दिन तक रखा कर बलात्कार किया था। पुलिस आरोपी से गहनता से पुछताछ मे व्यस्त है।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...