Skip to main content

आमजन में विश्वास अपराधियों में भय कायम करना ही पहली प्राथमिकता:-निरीक्षक दयानंद

 अपराधियों में भय आमजन में विश्वास कायम करने के लिए फिरोजपुर झिरका पुलिस ने शहर में निकाला पैदल मार्च।


आमजन में विश्वास अपराधियों में भय कायम करना ही पहली प्राथमिकता:-निरीक्षक दयानंद



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दयानंद की टीम द्वारा फिरोजपुर झिरका शहर में शाम को पूरे दलबल के साथ इलाके में शांति व्यवस्था कायम करते हुए फिरोजपुर झिरका शहर में शांति व्यवस्था कायम करते हुए जनता में पुलिस के प्रति विश्वास व अपराधियों में भय कायम रखने का संदेश दिया गया। खास जानकारी देते हुए फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दयानंद ने बताया कि फिरोजपुर झिरका पुलिस का केवल एक ही मकसद है कि पुलिस द्वारा लोगों को त्वरित न्याय व इलाके में किसी भी सूरत में शांति भंग ना हो उसी को लेकर नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में समय अनुसार पुलिस द्वारा शहर के साथ-साथ गांव में भी पैदल मार्च निकालकर शांति व भाईचारा का पैगाम दिया गया है। उन्होंने बताया फिरोजपुर झिरका पुलिस 24 घंटे जनता की सेवा के लिए हमेशा तत्पर है। उन्होंने कहा कि समय अनुसार पुलिस द्वारा आमजन में विश्वास पैदा करते हुए अपराधियों में भय कायम करने का प्रयास किया जा रहा है। इतना ही नहीं देर शाम फिरोजपुर झिरका शहर में निकाले गए पैदल मार्च के दौरान फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दयानंद द्वारा बाजार अंतर्गत दुकानदारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना गया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा हर प्रकार की गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है इलाक़ा हो या शहर अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने कहा कि पुलिस पब्लिक का आपसी तालमेल किस तरीके से बेहतर किया जा सकता है फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा हर संभव प्रयास किए जा रहे है। वहीं उन्होंने बताया कि इलाके में जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री,चोरी डकैती अन्य प्रकार के अपराध पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्यवाही की जा रही है, उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा अच्छे लोग पुलिस को अपना दोस्त समझे अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस प्रशासन की मदद करें ताकि क्षेत्र को अपराध मुक्त किया जा सके। थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने बताया कि जिले के पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के दिशा-निर्देश अनुसार इलाके में अपराध पर पूर्ण तरीके से पाबंदी लगाने के लिए पुलिस संपूर्ण तरीके से मुस्तैद है,पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों की धरपकड़ जारी है। वहीं उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा अपनी किसी भी जायज शिकायत समस्या को लेकर वे उनसे मिल सकते है,पीड़ितों की जायज शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कराकर हर संभव न्याय दिलाने का प्रयास किया जाऐगा।



 थाना प्रभारी ने बताया कि नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के दिशा-निर्देश अनुसार जिले भर के सभी थाना चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं कि वह अपने अपने इलाके में पैदल मार्च कर लोगों की समस्याएं और उनका हालचाल जाने, थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने कहा कि पुलिस कप्तान द्वारा जारी की गई इस पहल की जमकर प्रशंसा हो रही है। इस पहल से आमजन में विश्वास व अपराधियों में  भय कायम करने को लेकर कार्य किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...