Skip to main content

जिला नूंह पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य व सबूतो की दमदार एवं उत्कृष्ट पैरवी से कई अपराधियो की सजा दिलाने मे मिली कामयाबी।

एसपी वरुण सिंगला आईपीएस, पुलिस अधीक्षक नूँह के मार्ग दर्शन से जिला नूंह पुलिस द्वारा तकनीकी साक्ष्य व सबूतो की दमदार एवं उत्कृष्ट पैरवी से कई अपराधियो की सजा दिलाने मे मिली कामयाबी। 

अलग-2 अपराधो के अपराधियो को कारावास की सजा के साथ-2 जुर्माने से भी किया गया सजा।

जुर्माना न भरने पर आरोपियो को अतिरिक्त कारावास की सजा के माननीय अदालत द्वारा किए आदेश।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


            पुलिस प्रवक्ता नूंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला आईपीएस ने जिला नूह के सभी प्रबंधक थाना, चौकी इंचार्ज व अनुसंधानकर्ताओं को पिडित द्वारा तुरन्त शिकायत मिलने पर तुरन्त कार्यवाही के बारे दिशा-निर्देश जारी किये हुए है। इन्ही मार्ग-दर्शन के चलते जिला नूंह मे प्राप्त शिकायतो पर बिना किसी विलंब के शिकायत के आधार पर अभियोग अंकित करे और साथ ही महिला विरुद्ध अपराध व पोक्सो एक्ट के अभियोगो मे महत्वपूर्ण साक्ष्य व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर प्रभावी पुलिस कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय में आरोपी को दंड व पीड़ित को न्याय दिलाने का कार्य करें।

  पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि जिला नूंह पुलिस द्वारा कई अभियोगो मे लगातार दमदार एवं उत्कृष्ट पैरवी से तकनीकी साक्ष्य व सबूतो के आधार पर थाना महिला नूह मे एक शिकायतकर्ता की नाबालिग लडकी उम्र 14-15 साल को आरोपी नसीम पुत्र आजाद निवासी पल्ला थाना सदर नूह द्वारा जबरन अपहरण करके सामुहिक बलात्कार करने व जान से मारने की धमकी देने का एक अभियोग सख्या- 25/2020 धारा 376-डी,366-ए,506 भा.द.स. एवं 6 पोस्को एक्ट अंकित है। जिसमे आरोपी नसीम उपरोक्त को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके माननीय अदालत मे पेश किया गया। मामले की सुनवाई के दौरान माननीय न्यायालय ने मामले को बहुत ही संगीन माना और जांच इकाई की उत्कृष्ट पैरवी एवं प्रॉसीक्यूशन द्वारा पेश की गई मजबूत दलीलों से दोषियों की सजा में कोई नरमी नही बरती। जिसमे अदालत श्री अमित वर्मा ए,सी,जे, नूंह से 3 साल की सजा सुनाई। 

         इसी प्रकार से आरोपी नसीम पुत्र शकुर निवासी रानियाकी थाना सदर तावडू के खिलाफ सी.आई.ए. नूंह ने एक चोरी शुदा मोटर साईकिल को अपने कब्जे मे रखने के अपराध मे अभियोग सख्या-554/2018 धारा 379, 411 भा.द.स. थाना सदर नूंह मे अंकित करके जेल भेजा दिया गया है। जिसकी लगातार तकनीकी साक्ष्य व सबूतो के आधार पर उत्कृष्ट एवं दमदार पैरवी से दौराने सुनवाई माननीय अदालत श्री मोहित जे,एम, आई,सी, सिविल कोर्ट नूंह से आरोपी नसीम को 1 साल की सजा व 1000 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई।

          इसके बाद एक अभियोग सख्या 420/2015 धारा 323, 325, 506 भा.द.स. थाना सदर तावडू मे लडाई झगडे करने के आरोप मे 3 आरोपी मुब्बी व इरफान पुत्रान नसरु, इरसाद पुत्र अकबर निवासियान सिलखो थाना सदर तावडू को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके माननीय अदालत मे पेश किया गया। जिसको दौराने सुनवाई माननीय अदालत श्री सतीश कुमार ए,सी,जे,एम सिविल कोर्ट नूंह से तीनो को तीन-2 साल की सजा व 800 रुपये जुर्माना की सजा सुनाई। इसी क्रम मे अभियोग सख्या 213/2016 धारा 323, 341, 506 भा.द.स. थाना पुन्हाना मे लडाई झगडे करने के आरोप मे 5 आरोपी आरिफ पुत्र जानू, जान मौ0 पुत्र फज्जर, आमीन पुत्र गुटारी, आसू पुत्र आमीन, आमीर पुत्र जानू निवासियान सिगांर थाना पुन्हाना को पुलिस द्वारा गिरफ्तार करके माननीय अदालत मे पेश किये गये। जिसको दौराने सुनवाई माननीय अदालत श्रीमति नितिका भारद्वाज जे,एम,आई,सी. कैम्प कोर्ट पुन्हाना से पांचो आरोपियो को दो-दो साल की प्रति एक को 7000/- रुपये के जुर्माना की सजा सुनाई।


                                                                                 

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...