Skip to main content

नाईट डोमिनेशन के दौरान जिला नूंह पुलिस को अपराध पर अंकुश लगाने मे मिली कई अहम सफलताऐ

 पुलिस अधीक्षक नूह श्री वरुण सिंगला आईपीएस के नेत्तृत्व मे जिला नूंह पुलिस ने गत रात्रि को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए चलाया नाईट डोमिनेशन अभियान

नाईट डोमिनेशन के दौरान जिला नूंह पुलिस को अपराध पर अंकुश लगाने मे मिली कई अहम कामयाबी

सार्वजनिक स्थानो पर जुआ/सट्टा खेलने वाले 7 आरोपियो से कुल 29,340 रुपये बरामद वा अवैध शराब बेचने वाले 3 आरोपी जिनसे कुल 13 बोतल व 213 पव्वा बरामद किये गये।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।



        पुलिस प्रवक्ता नूंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला आईपीएस के नेत्तृत्व मे जिला नूंह पुलिस द्वारा शानिवार की रात्रि 10.00 पी.एम से सुबह 04.00 ए.एम. तक अपराध व अपराधियो पर अंकुश लगाने के लिए एक विशेष नाईट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। इस अभियान मे जिला पुलिस नूंह की ज्यादा से ज्यादा पुलिस फोर्स रात्रि गस्त में रही। जिसमे जिला नूंह पुलिस के करीब 905 पुलिस बल की तैनाती की गई। प्रत्येक थाना के क्षेत्र अनुसार अपराध की रोकथाम के लिए पर्यवेक्षण अधिकारी, प्रबंधक अफसर थाना व चौकी इंचार्ज थाना व चौकी में तैनात फोर्स रात्रि गश्त , पैदल गश्त व नाकाबंदी में रही। जिनके दौरान जिला नूंह मे कई जगहो पर पुलिस नाके लगाकर वा पैदल गस्त कर आने जाने वाले वाहनो की गहनता से जाँच की गई।

नाईट डोमिनेशन के दौरान जिला पुलिस द्वारा होटल, रेस्टोरेंट धर्मशाला, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन व 112 सार्वजनिक स्थानों के करीब 74 जगहो को गहनता से चेक किया गया।



जिला नूंह पुलिस द्वारा बिना लाइसेंस के अवैध शराब रखने वाले 3 आरोपियो के खिलाफ 3 मुकदमे आबकारी अधिनियम के तहत दर्ज करते हुए कुल 13 बोतल व 213 पव्वा बरामद किये गये।

इसी प्रकार से सार्वजनिक स्थानो पर जुआ/सट्टा खेलने वाले 7 आरोपियो के खिलाफ 6 मुकदमे जुआ अधिनियम के तहत दर्ज करते हुए कुल 29,340 रुपये बरामद किये गये।

इस प्रकार अवैध कार्य करते हुए जिला पुलिस ने नाइट डोमिनेशन के दौरान किल 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नाईट डोमिनेशन के दौरान नाकाबंदी व व्हीकल चेकिंग के दौरान जिला पुलिस द्वारा कुल 1067 लाईट व हेवी व्हीकलो की गहनता से चैकिग करते हुए कुल 108 वाहनो के चालान व 9 वाहन इम्पाउड किये गये।


पुलिस प्रवक्ता नूंह ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला आईपीएस के नेत्तृत्व मे जिला पुलिस द्वारा अपराध पर अंकुश लगाने के लिए व वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए समय- समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाएंगे। वहीं पुलिस अधीक्षक महोदय ने आमजन से अपील की है कि जिला नूंह की आम नागरिक बिना किसी डर के किसी भी समय पुलिस मदद के लिए संबंधित थाने/ चौकी व जिला पुलिस कंट्रोल रूम या 112 डायल से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...