Skip to main content

ऑपरेशन आक्रमण अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।

 ऑपरेशन आक्रमण अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी।



अन्य थानों से वांछित विभिन्न मामलों में 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


हरियाणा पुलिस महानिदेशक डॉ०पीके अग्रवाल के दिशा-निर्देशन वह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण अभियान के तहत फिरोजपुर झिरका पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद की टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना के आधार पर थाना अंतर्गत विभिन्न थानों के मामलों में फरार चल रहे 6आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने बताया थाना फिरोजपुर झिरका अंतर्गत मुकदमा नंबर 379 जेरेधारा 323 ,452,506,34,307आईपीसी 25-54-59 आर्म्स एक्ट में आरोपीयान आबिद पुत्र जुम्मे खान निवासी गांव पाटन उदयपुरी थाना फिरोजपुर झिरका वह सद्दाम पुत्र आबिद निवासी गांव पाटन उदयपुर थाना फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार शुदा दोनों आरोपी बाप-बेटे हैं। वही फिरोजपुर झिरका थाने के मुकदमा नंबर 265 दिनांक 20 जुलाई 2022 धारा 363,366,323,341,506 आईपीसी व 6 पोक्सो एक्ट में आरोपी  वकील पुत्र रोजदार निवासी अगोंन थाना फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार किया गया है। मुकदमा नंबर 52 दिनांक 6 फरवरी 2023 धारा 376डी 506 आईपीसी फिरोजपुर झिरका में दर्ज मुकदमे में आरोपी शाहरुख पुत्र अनवर निवासी गांव दोहा थाना फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार किया गया। मुकदमा नंबर 110 दिनांक 26 मार्च 2023 धारा 174 ए आईपीसी थाना फिरोजपुर झिरका में गिरफ्तार आरोपी आसीन उर्फ छोटू पुत्र ममरेज खान निवासी बसई थाना नगीना को गिरफ्तार किया गया। मुकदमा नंबर 89 दिनांक 13 फरवरी 2018 धारा 395,397,420 आईपीसी एंड 25-54-59 आर्म्स एक्ट  थाना थाना सदर नुहू जिला नूह दर्ज मामले में फरार चल रहे शाहिद पुत्र जाकिर हुसैन निवासी नसीर वास थाना फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार किया गया वहीं इस संदर्भ में प्रबंधक अफसर सदर नूह वह इंचार्ज सीआईए नूह को सूचित कर दिया गया है। 




वही इसके अलावा शहर चौकी फिरोजपुर झिरका पुलिस द्वारा जुआ खेलते एक आरोपी अनिल उर्फ रिंकू पुत्र नानू वार्ड नंबर 15 निवासी फिरोजपुर झिरका को सरेआम सट्टा लगाते गिरफ्तार किया गया आरोपी से कुल ₹780 की नगद राशि बरामद की गई।




 फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक दयानंद ने जानकारी देते हुए बतलाया नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में फिरोजपुर झिरका पुलिस अपराध व अपराधियों पर लगाम लगाने में काफी हद तक सफल साबित हो रही है। इलाके में अपराधिक गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है इलाके में सामाजिक अपराध जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वही माननीय पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला द्वारा दिए गए आदेशों की पालना की जा रही है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...