Skip to main content

जिला नूंह की साईबर सैल/साईबर क्राईम थाना नूंह ने साईबर क्राईम के एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक नुँह के कुशल दिशा निर्देश अनुसार साईबर क्राईम के शातिर अपराधियो पर बडा प्रहार

जिला नूंह की साईबर सैल/साईबर क्राईम थाना नूंह ने साईबर क्राईम के एक शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार



आरोपी के कब्जे से अलग-2 कम्पनियाँ की 55 फर्जी सिम कार्ड बरामद ।

आरोपी से खुलेगे साईबर अपराध के सरगनाएओ के कई अहम राज।

      बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह(मेवात)

        पुलिस प्रवक्ता नूंह ने बताया कि श्री वरुण सिंगला आईपीएस, पुलिस अधीक्षक नूहँ ने जिला नूंह साईबर सैल/साईबर क्राईम थाना नूंह को साइबर सुरक्षा उपायों जैसे सॉफ्टवेयर और सुरक्षा प्रोटोकॉल के साथ साईबर अपराधियो पर कडा संज्ञान लेने के उचित दिशा निर्देश दिये हुए है। जो जिला नूंह साईबर सैल/साईबर क्राईम थाना नूंह द्वारा साईबर अपराधियो पर शिंकजा कसते हुए साईबर अपराधियो के मंसुबो को नाम करते हुए लगातार कामयाबी हासिल की जा रही है। 

              पुलिस प्रवक्ता नूंह ने बताया कि दिनांक 24.03.2023 को जिला नूंह साईबर सैल/साईबर क्राईम थाना नूंह की पुलिस टीम ने गुप्तसुत्र की सूचना पर साईबर क्राईम की दुनिया मे फ्रजी सिम बेचने वाले एक शातिर आरोपी साहुन पुत्र दीन मौहम्मद निवासी गामडी थाना जुरहैडा जिला भरतपुर राजस्थान, उम्र 41 साल को मौके से गिरफ्तार किया। जिसके पास अलग-2 कम्पनियो की 55 सिम कार्ड बरामद हुये। जिनको वह साईबर क्राईम फ्राँड के अपराधियो को बैचने का काम करता है। जिस पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न-2 धारा 420,467,468,417,120B IPC थाना साईबर क्राईम नुँह मे अंकित कर आरोपी से गहनता से पुछताछ की जा रही है।  

आरोपी से पुछताछ - अभी तक की पुछताछ में आरोपी साहुन उपरोक्त ने अपने गिरोह में कुल तीन सदस्य, बतलाये है जिसमें आरोपी साहुन के गाँव का ही उसका दोस्त व उसकी पत्नी शामिल है जो मुलत: आसाम राज्य की रहने वाली है और आसाम से फर्जी सिम लाकर यहा साईबर अपराध करने वालो को बेचने का काम करते है।


 

अपराध का तरीका- साईबर क्राईम में फर्जी सिमो का प्रयोग-  साईबर अपराधी इन्ही फर्जी सिमो का ईस्तमाल करके फर्जी बैंक एकाँउट बनाने, फर्जी वाटँस्एप ,फेसबुक एकाँउट बनाना वा अन्य सोशल मिडिया एकाँउट बनाकर और इन्ही फर्जी नम्बरो से काँल करके भोले- भाले लोग को साईबर ठगी का शिकार बनाते है।

आरोपी आरोपी साहुन पुत्र दीन मौहम्मद निवासी गामडी थाना जुरहैडा जिला भरतपुर राजस्थान का 1 दिन पुलिस रिमांड लेकर साईबर क्राईम थाना नूंह पुलिस गहनता से पुछताछ कर रही है। आरोपी से खुलेगे साईबर अपराध के सरगनाएओ के कई अहम राज खुलेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...