Skip to main content

अपराध जांच शाखा होडल ने चाँदहट थाना क्षेत्र से दो युवको को करोड़ो रुपए कीमत के मादक पदार्थ कोकीन सहित किया गिरफ्तार

पलवल पुलिस का मादक पदार्थ तस्करी पर ताबड़तोड़ प्रहार लगातार जारी


 अपराध जांच शाखा होडल ने चाँदहट थाना क्षेत्र से दो युवको को करोड़ो रुपए कीमत के मादक पदार्थ  कोकीन सहित किया गिरफ्तार।




 आरोपीयों  के कब्जे से करोड़ो रुपए की कीमत की 400 ग्राम कोकीन बरामद।

बिलाल अहमद/ब्यूरो रिपोर्ट पलवल।

सीआईए होडल प्रभारी निरीक्षक जंगशेर सिंह ने प्रेस वार्ता के माध्यम से  बताया कि श्री राजेश दुग्गल आईपीएस पुलिस अधीक्षक पलवल द्वारा मादक पदार्थ तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देश जारी किए हुए हैं इसी कड़ी मे दिनांक 23 मार्च 2023 को सीआईए होडल  टीम बराये गस्त पड़ताल क्राइम अलीगढ रोड KGP फ्लाईओवर के नीचे  मौजूद था, उन्हें गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि दो युवक मादक पदार्थ तस्करी का काम करता है, जोकि आज भी मोटरसाइकिल नंबर HR-76-G-2785  मार्का हौंडा CD 110 पर सवार होकर चाँदहट की तरफ से पलवल आएगा, अगर अलीगढ पलवल रोड पर सीहोल चौक   पर नाकाबंदी की जाए तो नशीला पदार्थ स्मैक सहित काबू आ सकता है|सूचना मिलते ही सीआईए होडल की टीम द्वारा सीहोल चौक अलीगढ रोड रोड पलवल पर पहुंचकर नाकाबंदी शुरू की गई जो करीब 20-25 मिनट बाद उपरोक्त बाइक आती हुई दिखाई दी जो सामने नाकाबंदी को देखकर बाइक को वापस मोड़ कर भगाने की कोशिश करने लगे | जो टीम ने मौके से बाइक सहित काबू किया, जब काबू किए हुए नौजवानो को बतलाया कि आपके पास नशीला पदार्थ होने का शक है आप की तलाशी ली जानी है। उस युवको ने अपनी तलाशी राजपत्रित अधिकारी के समक्ष देने की इच्छा जाहिर की। जिसके बाद नोडल अफसर श्री रविंदर कुमार को सूचित कर मौके पर बुलाया गया।नोडल अफसर के सामने तलाशी लेने पर आरोपी ओमबीर पुत्र सिब्बन निवासी गांव चाँदहट जिला पलवल की पैंट की जेब से एक प्लास्टिक पन्नी मिली जिसे खोल कर चेक करने पर उसमे नशीला पदार्थ मिला।इलेक्ट्रॉनिक कांटे का इंतजाम करके वजन किया तो कुल वजन 400  ग्राम कोकीन बरामद हुई| 

दूसरे आरोपी की पहचान राकेश पुत्र हरदेव निवासी दिघोट थाना सदर जिला पलवल के रूप में हुई है।

बरामद मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर  पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करते हुए आरोपीयों को पेश अदालत कर रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान मादक पदार्थ स्रोत बारे गहनता से पूछताछ की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...