Skip to main content

नगीना थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास ने पीस कमेटी के सदस्यों इलाके के पंच-सरपंच मौजिज लोगो के साथ की बैठक।

नगीना थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास ने पीस कमेटी के सदस्यों इलाके के पंच-सरपंच मौजिज लोगो के साथ की बैठक।



इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने की की गई अपील।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में इलाके में शांति व्यवस्था पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाने वे सामाजिक अपराध जुआ सट्टा नशाखोरी गौकशी अन्य बुराइयों के खात्मे के लिए नगीना थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास ने थाने में आज इलाके के मौजिज लोगो की बैठक बुलाई।


 

बैठक के दौरान नगीना थाना प्रभारी ने लोगों से अपील करते हुए कहा की इलाके से अपराध के खात्मे के लिए पुलिस पब्लिक का आपसी तालमेल बहुत ही जरूरी है,उन्होंने कहा कि इलाके के किसी भी गांव में अगर जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री या और अन्य प्रकार का कोई अपराध होता है तो उसकी सूचना पुलिस प्रशासन को दें ताकि समय रहते अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि आज इलाके का युवा नशा चोरी डकैती अन्य प्रकार के अपराध में पड़कर अपना व अपने परिवार का जीवन बर्बाद कर रहा है। जिनको हम सबको मिलकर रोकना होगा,उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा कि इलाके के लोग पुलिस प्रशासन की मदद करें ताकि इलाके व समाज में फैली बुराइयों का खात्मा हो सके। उन्होंने कहा कि अगर थाना अंतर्गत इलाके के किसी भी गांव में अवैध शराब की बिक्री जुआ सट्टा या अन्य प्रकार का कोई अपराध होता है तो पुलिस प्रशासन को सूचना देने के साथ-साथ समाज के लोग इस प्रकार के अपराधी को बर्दाश्त ना करें बल्कि उसको पकड़वाने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें। थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह गडास ने इलाके से आए सभी पंच सरपंच मौजिज व्यक्तियो से अपील करते हुए कहा इलाके के लोग झूठी शिकायत देकर पुलिस का समय बर्बाद ना करें पुलिस द्वारा पीड़ित व्यक्ति की जायज शिकायत पर त्वरित कार्यवाही अमल में लाई जा रही है जो आगे भी लाई जाएगी। वहीं इलाके में पुराने मुकदमों में वांछित चल रहे अपराधियों के खिलाफ पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया हुआ है।उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति को सही समय पर त्वरित न्याय दिलाना ही उनकी पहली प्राथमिकता है। थाना प्रभारी राजबीर सिंह गड़ास ने कहा कि मेवात जिला सदियों से हिंदू मुस्लिम आपसी भाईचारे की मिसाल रहा है।

उन्होंने कहा कि चंद लोगो को गोकशी जैसे घिनौने कार्य से मेवात जिले का हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा खराब होता है ऐसे कार्य को बिल्कुल ना करें जिसमें एक दूसरे के धर्म को ठेस पहुंचे। अगर गांव में कोई भी व्यक्ति गोकशी करता है या गोमांस बेचता है, उसे पहले तो पंचायत करके मना करें अगर वह फिर भी नहीं मांग रहा है तो ऐसे व्यक्ति की सूचना पुलिस प्रशासन को दें।

 वहीं इलाके से आए पंच सरपंचों मौजिज व्यक्तियों ने नगीना थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास द्वारा चलाई गई पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाने की पहल का स्वागत किया है। वही लोगों ने थाना प्रभारी को आश्वासन दिया है की वह पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को और बेहतर बनाते हुए अपराध व अपराधियों को पकड़वाने में पुलिस प्रशासन की मदद तथा इलाके में संपूर्ण तरीके से शांति व्यवस्था कायम करने के लिए पुलिस प्रशासन के कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करेंगे। इस अवसर पर नसीम सरपंच नगीना,असरूद्दीन सरपंच अखलीमपुर,शौकत सरपंच भादस,नंदलाल प्रजापति नगीना,भट्टू सरपंच मांडीखेड़ा,नगीना थाना के पीस कमेटी के सदस्यों सहित नगीना थाना अंतर्गत सभी ग्राम पंचायतों के सरपंच पंच व अन्य व्यक्ति मौजूद रहे।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...