Skip to main content

ऑपरेशन आक्रमण अभियान के तहत नूह सदर थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी विभिन्न मामलों में 7 आरोपी किए गिरफ्तार।

 ऑपरेशन आक्रमण अभियान के तहत नूह सदर थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी विभिन्न मामलों में 7 आरोपी किए गिरफ्तार।




आरोपियों से चोरी किया गया महिंद्रा ट्रैक्टर 265 डीआई की भी की बरामदगी।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


हरियाणा पुलिस महानिदेशक डॉ०पीके० अग्रवाल के दिशा निर्देशन व पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण अभियान के तहत सदर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है।नूह सदर थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह की टीम ने मुखबिर खास की सूचना के आधार पर विभिन्न मामलों में सात आरोपियों गिरफ्तार करने के साथ-साथ एक महिंद्रा ट्रैक्टर 265 डीआई की बरामदगी तथा गोकशी के एक मुकदमे में एक गाय रंग सफेद एक बछड़ा की बरामदगी की गई है। खास जानकारी देते हुए नूह सदर थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने बताया थाना सदर नूह अंतर्गत मुकदमा नंबर 157 दिनांक 25 मार्च 2023 धारा 419,420,188,427 आईपीसी थाना सदर नूह में आरोपी शाहरुख पुत्र अली मोहम्मद निवासी अड़बर थाना नूह व सलीम पुत्र इब्राहिम निवासी भोंड थाना फिरोजपुर झिरका को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा मुकदमा नंबर 107 दिनांक 26 मार्च 2023 धारा 379,411,34 आईपीसी थाना सदर नूह में दर्ज किया गया जिसमें आरोपी वसीम पुत्र हारून निवासी नयागांव थाना भिवाड़ी राजस्थान व आरिफ पुत्र इकबाल निवासी रामपुरा थाना फूल बाग भिवाड़ी तथा मुनफेद पुत्र रज्जाक निवासी झीवाना थाना चौपानकी राजस्थान को गिरफ्तार किया गया आरोपियों से पुलिस द्वारा चोरी किया गया महिंद्रा ट्रैक्टर 265 डीआई भी बरामद किया गया। वही इसके अलावा मुकदमा नंबर 161 दिनांक 26 मार्च 2023 धारा 5/13(2)HGS व GS थाना सदर नूह में अंकित कर एक गाय रंग सफेद एक बछड़ा रंग काला को बरामद किया गया वहीं इसमें आरोपियों की गिरफ्तारी बकाया है उन्हें भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। वही मुकदमा नंबर 617 /2019 धारा 174 Aआईपीसी थाना शहर सोहना जिला गुरुग्राम मैं अंकित आरोपी बिलाल पुत्र असर खान निवासी बीवीपुर थाना सदर नूह को गिरफ्तार किया गया है।


नूह  सदर थाने के मुकदमा नंबर 355/2022 धारा 174 A आईपीसी के अंतर्गत जयसिंहपुर चौकी थाना सदर नूह पुलिस द्वारा आरोपी नासिर पुत्र आजम निवासी जयसिंहपुर थाना सदर नूह को गिरफ्तार किया गया।


नूह सदर थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया नहीं पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा लगातार उत्कृष्ट कार्य कर अपराधियों की धरपकड़ करने में बड़ी कामयाबीयां प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में होने वाले हर छोटे-बड़े अपराध पर पुलिस की पैनी नजर है अपराध व अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि थाना अंतर्गत लगने वाली सभी चौकी प्रभारियों में तमाम पुलिस कर्मचारियों को पहले ही दिशा निर्देश जारी किए हुए हैं कि अपने अपने एरिया में अपराध पर संपूर्ण तरीके से अंकुश रखा जाऐ। वहीं थाना अंतर्गत इलाके से अपराध की रोकथाम  शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए  पुलिस द्वारा पहले ही पीस कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाने की कोशिशे जारी है। उन्होंने कहा कि थाना अंतर्गत इलाके से अपराध रोकथाम के लिए आमजन से भी सहयोग मांगा जा रहा है इलाके में जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री चोरी डकैती छीना झपटी ऑनलाइन ठगी अन्य प्रकार के अपराध पर पुलिस की पैनी नजर है, नो पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों पर सदर थाना पुलिस द्वारा लगातार अंकुश लगाया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...