Skip to main content

जिला नूंह के क्षेत्रों में स्थित 432 गांव/वार्डो में 432 ग्राम प्रहरी पुलिस कर्मचारी और 232 सहायक प्रहरी पुलिस कर्मचारी किये नियुक्त:-एसपी

 हरियाणा पुलिस के निर्देशानुसार राजकीय कल्याणकारी नीतियों के मध्यनजर रखते हुए ग्राम/वार्ड प्रहरी के रुप मे एक नई पहल।


श्री वरुण सिंगला भा0पु0से0 पुलिस अधीक्षक नूंह के नेत्तृव मे पुलिस का आम जनता के साथ बेहतर तालमेल व अपराध पर अंकुश लगाने के लिए ग्राम/वार्ड प्रहरी किए गये नियुक्त।


जिला नूंह के क्षेत्रों में स्थित 432 गांव/वार्डो में 432 ग्राम प्रहरी पुलिस कर्मचारी  और 232 सहायक प्रहरी पुलिस कर्मचारी किये नियुक्त।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


  पुलिस प्रवक्ता नूंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह, श्री वरुण सिंगला भा0पु0से0 द्वारा हरियाणा पुलिस के निर्देशानुसार राजकीय कल्याणकारी नीतियों के मध्यनजर रखते हुए जिला नूंह के सभी थाना/चौकियाँ के क्षेत्रों में स्थित 432 गांव/वार्डो में 432 ग्राम प्रहरी के पुलिस कर्मचारी  और 232 सहायक प्रहरी के पुलिस कर्मचारी नियुक्त किए है। जिनके पास गांव/वार्ड का प्रहरी रजिस्ट्रर होगा। जिसके करीब 20 भाग होगे जिसमे गांव/वार्ड की जनसंख्या जिसमे पुरूष, स्त्री, बच्चे, नौजवान, वरिष्ठ नागरिक, गांव में मकानों की संख्या, गांव की थाना से दूरी, क्षेत्रफल, गांव/वार्ड के सरपंच / पार्षद, मैम्बर पंचायत, नम्बरदार, चौकीदार, आशा वर्कर, प्रमुख व्यक्तियों के नाम, गाँव में चल रहे शैक्षणिक/गैर शैक्षणिक संस्थान, अखाड़े व होस्टल इत्यादि की गतिविधियों के सम्बन्ध में भी रिकार्ड तैयार किया जाएगा। ग्राम / वार्ड प्रहरी द्वारा उसके क्षेत्र में निजी/सार्वजनिक स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों का भी विवरण अपने पास रखेगे ताकि आवश्यकता पडने पर तुरन्त सीसीटीवी फुटेज एकत्रित की जा सके।



इसके अतिरिक्त संबंधित ग्राम / वार्ड प्रहरी द्वारा उसके क्षेत्र में आमजन को सीसीटीवी कैमरा की महत्वता के बारे में भी जागरूक जागरूक किया जाएगा। गांव/वार्ड में नशा तस्कर जैसे अवैध शराब, स्मैक, गांजा, चरस, अफीम, हेरोईन आदि के बारे में जानकारी एकत्रित करेगे। इसके साथ ही गाँव / वार्ड में रहने वाले वे असामाजिक तत्व जो अत्याधिक मात्रा में नशीले पदार्थों का सेवन करके लडाई झगडा कर शांति भंग करते है उनका भी रिकॉर्ड रखेगे।

ग्राम/वार्ड प्रहरियो द्वारा वहा रहने वाले आपराधिक किस्म के व्यक्तियों का रिकॉर्ड  अपराध की प्रकृति के आधार पर तैयार किया जाएगा। गाँव / वार्ड में रहने वाले ऐसे व्यक्ति जो आपस में गुटबाजी बनाकर कानून एंव व्यवस्था को खराब करने की स्थिति उत्पन्न करते हैं, उनका एक अलग से रिकॉर्ड रखा जाएगा।  गांव/वार्ड में रहने वाले आवारा किस्म के ऐसे शरारती तत्व जो किसी संगठन, धर्म या जाति के नाम पर लोगों को भड़का कर शांति भंग करने की कोशिश करते हैं ग्राम प्रहरियो द्वारा उन पर भी नजर रखी जायेगी।



ग्राम प्रहरी गांव/ वार्ड में रहने वाले भगोड़े अपराधी जैसे पीओ, बेल जंपर, पैरोल जंपर, मोस्टवांटेड आदि का भी रिकॉर्ड रखेगे। गांव / वार्ड के आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति जो किसी गैंगवार या आपराधिक संगठन से संबंध रखते है उनका रिकॉर्ड रख उन पर नजर रखेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से सामाजिक सौहार्द को बिगाडने वाले एक्टिव व्यक्ति तथा ऑनलाईन धोखाधडी / ठगी करने वाले मामलों में सम्मिलित व्यक्तियों को चिन्हित करेगे ताकि उन पर जिला स्तर पर गठित साईबर सेल के माध्यम से लगातार निगरानी रखी जा सके। 

गांव/वार्ड के ऐसे पक्ष जिनका कोई जमीनी विवाद या किसी अन्य विवाद के कारण पुरानी रंजिश (Old Enmity) चल रही है। ऐसे पक्षो पर निगरानी रखेंगे ताकि भविष्य मे गम्भीर लडाई झगडा/सम्भावित हत्या जैसे अपराधों को घटित होने से रोका जा सके ।



इसके साथ ही ग्राम/वार्ड प्रहरी किसी भी कारण से स्कूल छोड़ चुके बच्चो से संपर्क करेगे और गाँव के मौजिज व्यक्तियों तथा उनके माता-पिता से मिलकर उन्हें फिर से स्कूल में जाने बारे प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रायः ऐसे बच्चे ही आपराधिक गैंग के सदस्य बनते हैं। किसी भी क्षेत्र में कोई अपराधिक गतिविधियां होती है या होने की सम्भावना है तो इसकी सूचना तुरन्त अपने प्रबन्धक थाना व अपने पर्यवेक्षणाधिकारी को देगे।



श्री वरुण सिंगला भा0पु0से0 पुलिस अधीक्षक नूंह द्वारा सभी ग्राम/वार्ड और सहायक प्रहरियों को समय समय पर उनके काम के प्रति ब्रीफ करते है और साथ ही साथ समय-समय पर उच्च अधिकारियों द्वारा भी इनकी कार्यकुशलता की समीक्षा की जायेगी और उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मियों को प्रोत्साहित कर सम्मानित किया जाएगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...