Skip to main content

ऑपरेशन आक्रमण के तहत नगीना थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।

ऑपरेशन आक्रमण के तहत नगीना थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


हरियाणा प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डॉ पीके अग्रवाल के दिशा-निर्देशन व नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में चलाए गए अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन आक्रमण अभियान के तहत नगीना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। नगीना थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास की टीम द्वारा विभिन्न मामलों में वांछित चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। नगीना थाना प्रभारी ने  जानकारी देते हुए बतलाया थाना अंतर्गत मुकदमा नंबर 243 दिनांक 5-08-2022 धारा 363,366A आईपीसी 4 पोक्सो एक्ट में आरोपी सलमान खान पुत्र सोहराब खान निवासी लक्ष्मी नारायण कॉलोनी वार्ड नंबर 11 नकनपुर बंगला वाली मस्जिद के पास पुन्हाना को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा मुकदमा नंबर 192 दिनांक 24-6-2022 धारा 147 149 323 379 बी 506 आईपीसी थाना नगीना आरोपी तौफीक पुत्र अब्दुल रहीम निवासी उमरा थाना नगीना को गिरफ्तार किया गया। वही मुकदमा नंबर 80 दिनांक 30-5-2005 धारा 395,402 आईपीसी थाना फिरोजपुर झिरका  में बैल जम्पर आरोपी आसीन उर्फ छोटू पुत्र मामराज निवासी खजादा बसई को गिरफ्तार किया गया जिसके बारे में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी को सूचित कर दिया गया है।



 नगीना थाना प्रभारी निरीक्षक राजबीर सिंह गड़ास ने बताया की नगीना थाना पुलिस द्वारा अपराध व अपराधियों पर नकेल कसी जा रही है। इलाके में जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री अन्य अपराध पर पैनी नजर इलाके में अपराध व अपराधी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। उन्होंने बताया हाल ही में थाना पुलिस द्वारा पीस कमेटी के माध्यम इलाके के पंच-सरपंच व मौजिज लोगो की बैठक बुलाकर इलाके में शांति व्यवस्था कायम करने की अपील की गई, तथा पुलिस द्वारा इलाके के लोगों से अपराध रोकथाम के लिए मदद मांगी गई थी। उन्होंने कहा कि नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर इलाके में अपराध पर संपूर्ण तरीके से अंकुश लगाने का कार्य लगातार जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...