Skip to main content

पुन्हाना थाना पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण प्रहार अभियान के तहत गोकशी के अलग-2 मामले में दो आरोपी दबोचे।

 पुन्हाना थाना पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण प्रहार अभियान के तहत गोकशी के अलग-2 मामले में दो आरोपी दबोचे।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


हरियाणा पुलिस महानिदेशक डॉ० पीके अग्रवाल के दिशा-निर्देशन व पुलिस अधीक्षक नूह श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में चलाए गए ऑपरेशन आक्रमण प्रहार में पुन्हाना पुलिस द्वारा गोकशी जैसे घिनौने अपराध पर लगाम लगाते हुए गोकशी के अलग-अलग मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार पुन्हाना थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया की मुखबिर खास की सूचना के आधार पर मुकदमा नंबर 189 दिनांक 10 मई 2022 धारा 3/13(3)HGS&GS ACT,411,473 आईपीसी के अंतर्गत आरोपी फजरु पुत्र इब्राहिम निवासी जमालगढ़ थाना पुन्हाना जिला लोगों को गिरफ्तार किया गया आरोपी से एक कुल्हाड़ी, एक तराजू, 1 किलो वाट,एक लकड़ी का गुटका बरामद किया गया।



वहीं पुन्हाना थाना अंतर्गत मुकदमा नंबर 306 दिनांक 23 जुलाई 2022 धारा 3/13(1),8/13(3),17HGS&GS ACT मैं आरोपी मुबीन पुत्र बरकत निवासी गोधोला थाना पुनहाना जिला नूह को गिरफ्तार किया गया है। 



पुन्हाना थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया थाना अंतर्गत अपराध गोकशी,छीनाझपटी, चोरी,डकैती ,ऑनलाइन ठगी ,इत्यादि किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। उन्होंने बताया थाना अंतर्गत काफी समय से लंबित पड़े मामलों का जल्द निपटारा किया जा रहा है। इलाके में जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगी, थाना अंतर्गत अपराध व अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर है। उन्होंने कहा कि इलाके में शांति व्यवस्था वह अपराध रोकथाम के लिए पीस कमेटी के सदस्यों के साथ-साथ इलाके के पंच सरपंच अन्य मौजिज व्यक्तियों के साथ बैठक कर अपराध रोकथाम में पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि अगर किसी भी गांव में किसी भी प्रकार का अपराध होता है तो उसकी सूचना पुलिस को दें ताकि समय रहते अपराधियों पर नकेल कसी जा सके। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में ओवरलोडिंग को लेकर पुलिस द्वारा निरंतर कार्यवाही की जा रही है ओवरलोड किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया नूहू पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में अपराध व अपराधियों पर पुराना पुलिस द्वारा शिकंजा कसने का कार्य किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...