Skip to main content

ऑपरेशन (आक्रमण) प्रहार के तहत संगीन अपराधो के अलग-2 मुकदमो मे कुल 50 आरोपियो गिरफ्तार, साथ ही 33 मुकदमे मे संम्लिप्त एक आरोपी अरसद उर्फ बुग्गा को गिरफ्तार कर मिली बडी कामयाबी।

  पुलिस अधीक्षक नूँह ने जिला नूंह पुलिस को दिशा निर्देश जारी कर चलाया ऑपरेशन आक्रमण (प्रहार)।


ऑपरेशन (आक्रमण) प्रहार के तहत संगीन अपराधो के अलग-2 मुकदमो मे कुल 50 आरोपियो गिरफ्तार, साथ ही 33 मुकदमे मे संम्लिप्त एक आरोपी अरसद उर्फ बुग्गा को गिरफ्तार कर मिली बडी कामयाबी।


 
नशीला पदार्थ गांजा, शराब व जुआ, अवैध हत्यार, चोरी हुए वाहनो जैसे अपराधो मे भारी बरामदगी।

निर्धारित की हुई उपलब्धियाँ पर खरा ऊतरी जिला नूंह पुलिस की 82 टीमे जिसमे करीब 492 पुलिस कर्मचारियो ने लिया भाग।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

            पुलिस प्रवक्ता, नूहँ ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री वरुण सिंगला आई0पी0एस0, पुलिस अधीक्षक, नूहँ ने जिला नूंह पुलिस को विशेष दिशा निर्देश जारी करके अलग-अलग संगीन मामलों में विभिन्न जगहों पर रेड कर अपराधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए आँपरेशन आक्रमण (प्रहार) के तहत निर्धारित उपलब्धियाँ तय की गई थी। जिसमे जिला नूंह पुलिस की 82 टीमे जिसमे करीब 492 पुलिस कर्मचारियो को नियुक्त किया गया। जो जिला नूंह पुलिस की 82 टीमे अपने दिये हुए निर्धारित उपलब्धियाँ पर खरा ऊतरी और संगीन अपराधो के अलग-2 मुकदमो मे कुल 50 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया साथ ही साथ नशीला पदार्थ गांजा, शराब व जुआ, अवैध हत्यार व चोरी हुए वाहनो जैसे अपराधो मे भारी बरामदगी की गई। 

            पुलिस प्रवक्ता, नूहँ ने बताया कि श्री वरुण सिंगला आई0पी0एस0, पुलिस अधीक्षक, नूहँ के दिशा निर्देशो के अनुसार जिला नूंह पुलिस द्वारा गत रात्री को ऑपरेशन आक्रमण (प्रहार) चलाया गया। जिसके दौरान जिला नूंह पुलिस ने बडी उपलब्धियाँ हासिल की है। जिसमे अलग – धाराओ मे कुल 10 अभियोग अंकित किये गये। जिसमे 780 रु व 11 बोतल देशी शराब व 3 देशी कट्टे व 1 चोरीशुदा अपाचे मोटर साईकिल व महेद्रा 265 डीआई ट्रैक्टर बरामद किये गये। ऑपरेशन आक्रमण (प्रहार) के दौरान अलग-2 संगीन अपराधो की धाराओ जैसे 307 मे 8 आरोपी, 395/397 मे 03 आरोपी, महिला विरुध अपराध जैसे 376 व पोक्सो मे 6 आरोपी, गऊवध के अपराध मे 2 आरोपी व नशीला पदार्थ मे 1 किलो 860 ग्राम गांजा पत्ती के साथ 02 आरोपी सहित कुल 50 आरोपियो को गिरफ्तार किये गये। जिसमे 4 संगीन अपराधो मे उद्धघोषित अपराधी/भगोडे अपराधियो भी शामिल है।

इसी सफलताओ के साथ ही निरीक्षक/एस.एच.ओ रतन लाल थाना बिछौर द्वारा एक 33 मुकदमे मे संम्लिप्त आरोपी अरसद उर्फ बुग्गा पुत्र हब्बड उर्फ सुलेखा निवासी तिरवाडा थाना बिछौर को गिरफ्तार कर बडी कामयाबी हासिल की गई है। जो आरोपी अरसद उर्फ बुग्गा पुत्र हब्बड उर्फ सुलेखा निवासी तिरवाडा थाना बिछौर जिला नूंह अवैध हत्यार के बल पर लुटपाट करने के कई संगीन मुकदमो मे वाछित रहा और कई मुकदमो मे उद्धघोषित अपराधी/भगोडे अपराधियो रहा है। जिला नूंह पुलिस द्वारा सभी आरोपियो को जेल भेजने की तैयार शुरु कर दी गई है। 



श्री वरुण सिंगला आई0पी0एस0 ने नूह पुलिस की इन उपलब्धियो की सरानीय की है और साथ-2 कहा है कि जिला नूहँ पुलिस द्वारा इस प्रकार के ऑपरेशन (आक्रमण) प्रहार अपराधियो पर चलाया जायेगा।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...