Skip to main content

सीआईए नूह पुलिस की टीम को मिली बड़ी कामयाबी दो अलग-2 बंद बाड़ी कैंटरनर व ट्रक मे भारी मात्रा मे अवैध अंग्रेजी शराब कुल 1234 पेटी जिसमे 14808 बोतले बरामद।

 सीआईए नूह पुलिस की टीम को मिली बड़ी कामयाबी

दो अलग-2 बंद बाड़ी कैंटरनर व ट्रक मे भारी मात्रा मे अवैध अंग्रेजी शराब कुल 1234 पेटी जिसमे 14808 बोतले बरामद।


प्रेस वार्ता कर पत्रकारों को जानकारी देते नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


पुलिस प्रवक्ता नूंह ने जानकारी देते हुए बताया कि श्री वरुण सिँगला, आईपीएस, पुलिस अधीक्षक नूँह के नेत्तृव मे जिला नूंह पुलिस द्वारा ने नशा तस्करों के खिलाफ एक अभियान छेड़ा हुआ है। जिसमें एक के बाद एक पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लग रही है। जिसमे सी0आई0ए0 नूंह पुलिस द्वारा लगातार दो बडी कामयाबियाँ मिली है। जो सी0आई0ए0 नूंह पुलिस ने दो अलग-2 मामलो मे कुल 1234 पेटी अवैध शराब जिसमे 14808 बोतले बरामदे की है। 

पुलिस प्रवक्ता नूंह ने बताया कि 14.02.2023 को उ0नि0 इसराईल खान व उसकी सी.आई.ए. नूंह पुलिस टीम के साथ गस्त क्राईम पडताल के दौरान मुखबर खास ने सुचना दी कि सीटी होटल नूंह के सामने तावडू रोड पर बंद बोडी ट्रक न0 एच.आर.38-डब्लू-8794 मे अवैध शराब भरी हुई है। जो सुचना पर उ0नि0 इसराईल खान व उसकी सी.आई.ए. नूंह पुलिस टीम के साथ मौका पर पहुचकर बंद बोडी ट्रक न0 एच.आर.38-डब्लू-8794 को खोलकर चैक करने पर 729 अग्रेजी शराब की पैटी व 41 पेटी बीयर मिली। कुल 770 पेटी अवैध शराब ट्रक से बरामद हुई। जिस पर थाना शहर नूह मे आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके कार्यवाही अमल मे लाई गई।


आरोपी शाहिद पुत्र कमरुद्दीन निवासी कोटला नूह






 जिसमे दिनांक 02.023.2023 को आरोपी साहिद पुत्र कमरुदीन निवासी कोटला थाना सदर नूंह को मुकदमे मे गिरफ्तार किया गया। 

इसी कडी मे आगे दिनांक 23.03.2023 को उ0नि0 मुकेश, सी0आई0ए0 नूंह पुलिस की टीम द्वारा गस्त क्राईम पडताल के दौरान मुखबर खास की सुचना कि के.एम.पी. रोड क्रोसिग पुल गाँव खेडली कँकर के समीप एक आयसर केन्ट्रा बंद बॉडी न0 आर.जे-32जी.सी.-0331 खराब खडी हुई है। जिसके चालक व अन्य व्यक्ति मिस्त्री की तलाश मे है। जो मौका पर पहुचे तो दो नौजवान जिनसे गाडी चालक नाम मांगीलाल पुत्र सहीराम निवासी वार्ड न0 25 जम्बेस्वर धर्म काँटे के पास सुजान गढ रोड नौखा मँडी थाना नौखा जिला बीकानेर राज0 व दुसरे का नाम दिनेश कुमार श्योरान पुत्र राजकुमार निवासी ढाणी केहरा (चहड कलॉ) थाना बहल जिला भिवानी बतलाया। जिनसे गाडी में भरे हुए सामान के बारे में पूछा तो बताया कि गाडी में कॉपर वायर भरी हुई है। गाडी का सामान चैक कराने के लिए कहा तो दोनों शख्सों घबराहट में कुछ ना बोले । जो शक के आधार पर श्री जावेद इकबाल ETO आबकारी विभाग रोजका मेव जिला नूँह को मौका पर बुलाकर बन्द बाडी केन्ट्रा गाडी उपरोक्त के पीछे दरवाजा की सील तौड कर दरवाजे खोल कर चैक किया तो गाडी के अन्दर अंग्रेजी शराब की 464 पेटीयाँ भरी हुई मिली। दोनों शक्सों के पास शराब बारे कोई लाईसैंस व गाडी के मलकियत कागजात नही मिले। जिनके खिलाफ थाना रोजका मेव मे आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करके दोनो आरोपियो को माननीय अदालत नूंह मे पेश किये है। जिन्होने अपने अपराध मे अन्य साथियो के नाम भी बतलाये है। जिनकी धर पकड के लिए दोनो आरोपियो का 4 दिन पुलिस रिमांड लिया गया है। आरोपियो से गहनता से पुछताछ की जा रही है। 

पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान सख्ती से जारी रहेगा। किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा है कि अगर कोई व्यक्ति नशा तस्करी के मामले में शामिल है। उसकी सूचना पुलिस को दी जा सकती है। सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह से गोपनीय रखा जाएगा और नशा तस्करों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...