Skip to main content

प्रभारी सीएस स्टॉफ फिरोजपुर झिरका की पुलिस से प्रभावित होकर एक आरोपी ने किया माननीय अदालत मे अपना आत्मसमर्पण।

प्रभारी सीएस स्टॉफ फिरोजपुर झिरका की पुलिस से प्रभावित होकर एक आरोपी ने किया माननीय अदालत मे अपना आत्मसमर्पण।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

               पुलिस प्रवक्ता नूहँ ने जानकारी देते हुए बतलया कि श्री वरुण सिंगला आई0पी0एस0, पुलिस अधीक्षक, नूहँ ने जिला नूहँ पुलिस को दिशा निर्देश दिये हुए कि गौकशी करने मे सम्लिप्त आरोपियो को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जावे। इन्ही निर्देशो की पालना करते हुए प्रभारी सी0एस0 स्टाफ फिरोजपुर झिरका की पुलिस से लगातार गौकशी करने वाले आरोपियान पर शिंकजा कसने मे प्रयासरत है। जो प्रभारी सी0एस0 स्टाफ फिरोजपुर झिरका की पुलिस से प्रभावित होकर एक आरोपी दीन मौ0 पुत्र ईस्माईल निवासी तुसैनी थाना पुन्हाना जिला नूहँ ने माननीय अदालत श्रीमति नितिका भारद्वाज, सी0जे0एम0 फिरोजपुर झिरका मे अपना आत्मसमर्पण किया है।
पुलिस प्रवकता नूहँ ने जानकारी देते हुए बतलया कि मुखबर खास ने सी0एस0 स्टाफ फिरोजपुर झिरका पुलिस को सुचना दी कि दीन मौ0 पुत्र ईस्माईल निवासी तुसैनी थाना पुन्हाना जिला नूहँ गाडी पिकअप न0 RJ-14-GP-2154 मे गाडी मालिक की मिलीभगत पर दो गाय काली/सफेद को क्रुरता पुर्वक भकर गौकशी करने की नियत से भरकर ले गाव बडेड पुलिस नाका से निकलेगा। जो मुखबर की सुचना पर तुरन्त उसी स्थान पर नाका बन्दी करने पर एक पिकअप न0 RJ-14-GP-2154 का ड्राईवर गाडी को छोडकर मौका से पहले भाग गया। जो पिकअप मे दो गाय मिली। मुखबर ने ड्राईवर का नाम दीन मौ0 पुत्र ईस्माईल निवासी तुसैनी थाना पुन्हाना जिला नूहँ बतलाया। जिस पर थाना फिरोजपुर झिरका मे  मुकदमा न0 547/2022 मे गौकशी की धाराओ मे दर्ज किया हुआ है। जिसका अनुसँधान स0उ0नि0 कल्याण सिह सी0एस0 स्टाफ फिरोजपुर झिरका द्वारा किया गया। जिसमे गाडी पिकअप को सीज कराया गया। दिनांक 02.03.2022 को आरोपी दीन मौ0 पुत्र ईस्माईल निवासी तुसैनी थाना पुन्हाना जिला नूहँ ने माननीय अदालत श्रीमति नितिका भारद्वाज, सी0जे0एम0 फिरोजपुर झिरका मे अपना आत्मसमर्पण किया है। जिसको गिरफ्तार करके माननीय अदालत के आदेशानुसार जेल मे बन्द कराया गया।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...