Skip to main content

जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह की टीम ने किए तेज गति से वाहन चलाने वालों के चालान।

जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह की टीम ने किए तेज गति से वाहन चलाने वालों के चालान।



एसपी वरुण सिंगला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती उषा कुंडू के मार्गदर्शन में चलाया विशेष अभियान।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती उषा कुंडू के मार्गदर्शन में जीरो टोलरेंस को ध्यान में रखते हुए जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह की टीम द्वारा दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248A पर तेज गति से गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान किए गए। यातायात प्रभारी जगबीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग 248 A पर वाहनों की स्पीड निर्धारित की हुई है। इसके लिए जगह-जगह स्पीड लिमिट बोर्ड इत्यादि भी लगाए हुए हैं। अब से पहले इस तरीके के बोर्ड संपूर्ण तरीके से दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग के दोनों और लगे हुए थे जो मिट्टी इत्यादि से संपूर्ण तरीके से ढके हुए थे। यातायात पुलिस द्वारा अब ढके हुए स्पीड़ बोर्डो  को उजागर किया गया है।दिल्ली-फरीदाबाद गुरुग्राम की तर्ज पर संपूर्ण सुविधा तकनीकी से लैस नूह  जिले की ट्रैफिक पुलिस द्वारा यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ दिया गया तो नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के लगातार चालान किए जा रहे हैं। जिला यातायात प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने वाहन चालकों को आग्रह करते हुए कहा अपनी यात्रा को सुगम बनाते हुए निर्धारित की गई गति के अनुसार अपना वाहन चलाऐ। दोपहिया वाहन चालक हमेशा हेलीमेट का प्रयोग करें, चौपहिया वाहन चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाऐ। जिले में ऑनलाइन चालान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है अब वाहन चालकों के ऑनलाइन चालान के साथ-साथ ए-एनपीआर कैमरों की मदद से पोस्टल चालान भी किए जा रहे हैं। उन्होंने जिले में खनिज सामग्री भरकर चलने वाले डंपर मालिकों चालकों से अपील करते हो क्या कि अपने वाहनों में क्षमता से अधिक सामग्री ना भरे अन्यथा किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगा लगातार यातायात पुलिस द्वारा ऐसे वाहनों के चालान किए जा रहे हैं। यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक जगबीर सिंह ने बताया एसपी वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में जिला यातायात पुलिस संपूर्ण सुविधाओं से लैस सभी तरीके से मॉडर्न हो चुकी है। अब जिले में काफी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन भी कर रहे हैं, जो अभी भी यातायात नियमों का पालन नहीं कर रहे उन लोगों से अपील की जाती है संपूर्ण तरीके से यातायात नियमों का पालन करें ताकि बड़ी दुर्घटना व चालान इत्यादि से बचा जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...