Skip to main content

महिला अत्याचार उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं,शासन प्रशासन से मिलकर कराई जाएगी ठोस कार्यवाही:- महिला एवं बाल विकास सोसायटी चेयरपर्सन सना खान

महिला अत्याचार उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं,शासन प्रशासन से मिलकर कराई जाएगी ठोस कार्यवाही:- महिला एवं बाल विकास सोसायटी चेयरपर्सन सना खान



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


महिला अत्याचार और उनके लगातार उत्पीड़न को ध्यान में रखते हुए अब क्षेत्र के सामाजिक संगठन भी महिलाओं के प्रति खड़े होते नजर आ रहे हैं। महिला एवं बाल विकास सोसायटी की चेयरपर्सन सना खान ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया आए दिन जिले की महिलाएं अत्याचार उत्पीड़न का शिकार हो रही है उनकी सोसायटी द्वारा लगातार गरीब पीड़ित शोषित महिलाओं की आवाज उठाई जा रही है। उन्होंने कहा कि दहेज  के नाम पर महिलाओं का लगातार उत्पीड़न हो रहा है जिसको लेकर वह समाज हित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि आज भी जिले के अभिभावक अपने छोटे-छोटे बच्चों को ढाबे होटल इत्यादियो पर भेज देते, जो कानून बिल्कुल गलत है उन्होंने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा अपने छोटे बच्चों को पढ़ाई की ओर आकर्षित करें उन्हें होटल ढाबे इत्यादियो काम कराने के लिए प्रेशराइज ना करें आज के बच्चे कल का भविष्य है। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा समाज में एक ऐसी बुराई है जिस को मिटाने के लिए वर्षों से कई संस्थाएं लगातार काम कर रही हैं उनकी संस्था महिला एवं बाल विकास सोसायटी द्वारा लगातार समाज हित में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दहेज के चलते न जाने कितनी बहनों को तलाक दे दिया गया जिन की लड़ाई वह लगातार लड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं का यौन शोषण की बात हो या मानसिक रूप से प्रताड़ित करने की बात है उन सभी को लेकर उनकी सोसायटी द्वारा समय-समय पर महिलाओं की आवाज उठाने का कार्य किया जा रहा है तथा उनकी पहली प्राथमिकता है पीड़ित शोषित वर्ग को हरसंभव शासन प्रशासन से मिलकर न्याय दिलाना है।दहेज प्रथा हो या महिलाओं के प्रति किसी अन्य प्रकार का अपराध उन्होंने कहा कि उनकी सोसाइटी का हर संभव प्रयास है सही समय पर त्वरित न्याय मिले। उन्हीं को लेकर उनकी सोसाइटी द्वारा समाज हित के कार्य लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी महिला की जायज शिकायत पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है तो उनसे मिला जा सकता है हर संभव महिलाओं की जांच शिकायत पर पुलिस प्रशासन जिला प्रशासन से मिलकर जरूर त्वरित कार्यवाही कराई जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...