Skip to main content

श्री वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक, नूहँ के कार्यकाल मे साईबर सैल, नूंह की पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे है लगातार कई सराहनीय कार्य

श्री वरुण सिंगला, आई0पी0एस0, पुलिस अधीक्षक, नूहँ के कार्यकाल मे साईबर सैल, नूंह की पुलिस टीम द्वारा किये जा रहे है लगातार कई सराहनीय कार्य


खोये हुए 12 मोबाईलों को साईबर सैल, नूंह की पुलिस टीम ने ट्रेस करके उनके असल मालिकों को सौंपां-

मोबाइल पाकर मोबाईल मालिकों के चेहरे पर आई खुशी, साईबर सैल, नूंह की पुलिस टीम द्वारा किये गये इस सराहनीय कार्य की, आमजन द्वारा की जा रही है प्रशंसा

बरामद मोबाइलों की कीमत लगभग 3,40,000 रुपये।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


                    पुलिस प्रवक्ता नूहँ ने जानकारी देते हुए बतलाया कि श्री वरुण सिंगला भा0पु0से0, पुलिस अधीक्षक नूंह के कुशल मार्गदर्शन में साईबर सैल प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक सुरेश कुमार एंव उनकी टीम द्वारा लगातार सहरानीय कार्य किये जा रहे है। इन्ही मार्गदर्शन मे कार्य करते हुए साईबर सैल प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक सुरेश कुमार एंव उनकी टीम द्वारा माह दिसम्बर 2022 में लाखों रूपये की कीमतो के 12 मोबाईल फोनों को लगातार ट्रेस करते हुये बरामद किया है। बरामद मोबाईल अलग-अलग कम्पनी के थे जिनकी कीमत करीब 3,40,000/- रूपये है। 

    पुलिस प्रवक्ता नूहँ ने यह भी बतलाया कि श्री वरुण सिंगला आईपीएस पुलिस अधीक्षक नूंह ने साईबर सैल प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक सुरेश कुमार एंव उनकी टीम द्वारा माह दिसम्बर 2022 में लाखों रूपये की कीमतो के 12 मोबाईल फोनों के असल मालिको को अपने कार्यालय में बुलाकर सम्मानपूर्वक उनको सौंपा गया। खोये हुये मोबाईलों को पाकर मोबाईल मालिकों के चेहेरे पर खुशी की लहर देखने को मिली तथा उन्होने पुलिस द्वारा उनके खोये हुये मोबाईल बरामद कर सौंपने पर नूंह पुलिस का आभार व्यक्त किया तथा पुलिस की प्रशंसा की।

          बता दें कि साईबर सैल प्रभारी सहायक उप-निरीक्षक सुरेश कुमार एंव उनकी टीम द्वारा ने वर्ष 2021 से अब तक करीब 25,37,935 के 162 मोबाइलों को ट्रेस करके उनके असल मालिकों के हवाले किया है।

            इसके अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नूंह ने साईबर सैल ईन्चार्ज सुरेश कुमार वा उनकी टीम की कार्यशैली से प्रभावित होकर उन्हें शाबाशी देकर उनका उत्साहवर्धन किया है।


Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...