Skip to main content

फिरोजपुर झिरका पुलिस का जनता दरबार,लोगों की जायज शिकायतों पर हो रही त्वरित कार्यवाही।

 फिरोजपुर झिरका पुलिस का जनता दरबार,लोगों की जायज शिकायतों पर हो रही त्वरित कार्यवाही।



पीड़ितों को त्वरित न्याय,पुलिस पब्लिक के बीच बनी खाई को दूर करना पहली प्राथमिकता:-थाना प्रभारी श्री दयानंद


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में फिरोजपुर झिरका थाने में आए दिन लग रहे जनता दरबार से लोगों में जहां पुलिस के प्रति विश्वास पैदा हो रहा है ऐसे में पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाने की कोशिशे जारी है,फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दयानंद द्वारा आए दिन लोगों की समस्याएं सुनने के लिए लगाए जा रहे जनता दरबार से लोग काफी संतुष्ट नजर आ रहे हैं,जानकारी के अनुसार फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दयानंद सुबह 10:00 बजे अपने कार्यालय में आते ही पीड़ित व्यक्तियों की शिकायत सुनते-सुनते देर शाम 7-8बजे तक अपने  कार्यालय में मौजूद होते है,इलाके के ग्रामीणों की कोई भी पुलिस संबंधित शिकायत होती है तो सीधा उनसे मिलते हैं या उनकी शिकायत पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की जाती है तो संबंधित आईओ को बोलकर उनकी शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही कराई जा रही है।थाना प्रभारी द्वारा लगाए जा रहे जनता दरबार में शिकायतकर्ता की बातों को बड़े गौर के साथ सुनने के साथ-साथ उन्हें न्याय दिलाने के लिए पुलिस संपूर्ण तरीके से प्रयासरत है। इलाके के लोगों द्वारा पुलिस द्वारा चलाई जा रही इस पहल की जमकर प्रशंसा की जा रही है। अपराध व अपराधियों के प्रति फिरोजपुर झिरका थाना पुलिस द्वारा कड़ा रुख अपनाया जा रहा है। इलाके में होने वाले हर छोटे-बड़े अपराध पर जहां पुलिस द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है, इलाके में होने वाले सामाजिक अपराध जुआ सट्टा अवैध शराब की बिक्री पर पूर्ण तरीके से लगाम लगाई जा रही है। खास जानकारी देते हुए थाना प्रभारी श्री दयानंद ने बताया कि न्यू एसपी श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए जहां अपराध पर संपूर्ण तरीके से अंकुश लगाया जा रहा है ऐसे में लोगों की जायज शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करते हुए उन्हें हर संभव न्याय दिलाने की कोशिशे जारी है। वही थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस द्वारा पहले भी पुलिस पब्लिक के बीच बनी खाई को दूर करने के साथ-साथ पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाया गया है,आगे भी निरंतर प्रयास जारी हैं। इलाके से अपराध व अपराधियों को खात्मे के लिए इलाके के सामाजिक लोगों का भी भरपूर सहयोग प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी व्यक्ति को अपनी जाए शिकायत के लिए भटकने की जरूरत नही निसंकोच होकर वह सीधा उनसे मिले उनकी जायज शिकायत पर हर संभव कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।





 वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हो क्या झूठी शिकायतों से परहेज करें झूठी शिकायतों में पुलिस का समय जाया होता है अपने इलाके को संपूर्ण तरीके से अपराध मुक्त करने के लिए पुलिस प्रशासन की मदद करें अगर कहीं पर भी किसी प्रकार का कोई अपराध घटित होता है पुलिस को बताएं ताकि समय रहते अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...