Skip to main content

कंटेनर गाड़ी में फ़ोम के गत्तों में छुपा कर ले जा रहे थे शराब की पेटियां,सीएस स्टाफ प्रभारी वीरेंद्र सिंह की टीम ने दबोचे।

 कंटेनर गाड़ी में फ़ोम के गत्तों में छुपा कर ले जा रहे थे शराब की पेटियां,सीएस स्टाफ प्रभारी वीरेंद्र सिंह की टीम ने दबोचे।



पुलिस के हत्थे चढ़े कंटेनर गाड़ी सहित दो शराब तस्कर, 140 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में नूह जिला सीएस स्टॉफ प्रभारी वीरेंद्र सिंह की टीम को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। कंटेनर गाड़ी में फोम के गत्तों भीतर छुपा कर ले जाए जा रही 140 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब सहित दो शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। सीएस स्टॉफ प्रभारी नूह वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया मुखबिर खास द्वारा सूचना प्राप्त हुई दिल्ली मुंबई मेगा एक्सप्रेस वे पर उजीना की ओर से एक कंटेनर आ रहा है जिसमें कुछ शराब तस्कर अवैध शराब भरकर राजस्थान ले जा रहे हैं सूचना सही मानते हुए सीएस स्टाफ प्रभारी विरेंद्र सिंह ने अपनी टीम के साथ दिल्ली मुंबई मेघा एक्सप्रेस वे पर नाकेबंदी कर दी उजीना की तरफ से एक कंटेनर आता दिखाई दिया पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक वापिस बोर्ड कर भागने का प्रयास करने लगा पुलिस कर्मियों की मुस्तैदी के कारण गाड़ी को पकड़ लिया गया तथा गाड़ी में सवार कंडक्टर ड्राइवर को भी दबोच लिया गया कंटेनर गाड़ी को बारीकी से चेक किया गया गाड़ी में बाहर की ओर फोम के गत्ते भरे दिखाई दिए अधिक गहनता से चेक करने पर गत्तों के अंदर 140 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब की बरामद हुई।




पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपितों ने अपने नाम कासिम पुत्र भवरु निवासी लुखू थाना धोरीमन्ना जिला बाड़मेर राजस्थान दूसरे ने अपना नाम सुभाष खान पुत्र मुल्तान खान निवासी मिथेड़ा खुर्द थाना धोरीमना जिला बाड़मेर राजस्थान बतलाया। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपितों के खिलाफ एक्साइज एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर माननीय अदालत के समक्ष पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया रिमांड पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि इस अवैध शराब को इस चंडीगढ़ से राजस्थान के बाड़मेर ले जा रहे थे। एंटी सीएस स्टाफ प्रभारी वीरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया गिरफ्तार किए गए आरोपियों से 140 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब से भरे कैंटनर को काबू किया गया है,शराब तस्करों को दबोच कर गाड़ी मालिक सहित तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।आरोपी तो को 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर गहनता से पूछताछ की गई गाड़ी मालिक को भी इस मामले में जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

वीडियो खबर देखने के लिए लिंक को जरूर खोले

https://youtu.be/Zgs9PFqqd7o

@कंटेनर में छुपाकर राजस्थान ले जा रहे थे अवैध शराब,सीएस स्टॉफ प्रभारी वीरेंद्र सिंह की टीम ने दबोचे 2 तस्कर,खबर शेयर करो।


जिले की ताजा तरीन खबरों को देखने के लिए आप हमारे चैनल @atvbharat8699 ​ न्यूज़ को सब्सक्राईब जरूर करें।


नूह जिले से बिलाल अहमद पत्रकार की खास रिपोर्ट।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...