Skip to main content

सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह और रात को कोहरे के दौरान पुलिस अधीक्षक नूह श्री वरुण सिंगला ने की कई एडवाइजरी जारी-

सर्दी बढ़ने के साथ ही सुबह और रात को कोहरे के दौरान पुलिस अधीक्षक नूह श्री वरुण सिंगला ने की कई एडवाइजरी जारी-


ठण्ड व कोहरे में अतिरिक्त सावधानी बरतने और यातायात के नियमों पर पूरी तरह से करे पालना:-एसपी वरुण सिंगला

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

             पुलिस प्रवक्ता नूहँ ने जानकारी देते हे बतलाया कि श्री वरुण सिंगला, आई0पी0एस0, पुलिस अधीक्षक, नूह ने वाहन चालकों को धुंध के दौरान सड़क हादसों को लेकर वाहन चालको से आग्रह करते हुए हिदायत दी है ठण्ड व कोहरे में अतिरिक्त सावधानी बरतने और यातायात के नियमों पर पूरी तरह से पालना करे ताकि लोग सुरक्षित सफर कर सके और किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृति ना हो
उन्होने यह भी कहा है कि मौसम में बदलाव के चलते अक्सर सड़क हादसे हो जाते है अगर वाहन चालक अतिरिक्त सावधानी बरते तो कोहरे में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं से आम जनमानस को बचाया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक नूहँ ने विशेषकर धुंध से बचने के कुछ पहलुओं पर वाहन चालकों को ध्यान देने को कहा है। 
कोहरे में सड़क के बाएं किनारे को देखकर गाडी चलाएं। कोहरे में सड़क पर सुरक्षित चलने का अच्छा तरीका है कि आगे वाले वाहन से गाड़ी निश्चित दूरी पर चलाएं वाहन की हेड लाइट को हाई व डीम पर न रखे, ऐसा करने से कोहरे में रोशनी बिखर जाती और सामने कुछ नजर नहीं आता । हेड लाइट लो बीम पर रखे। इससे देखने में आसानी होगी और सामने वाले को भी गाड़ी की सही स्थिति का पता चल सकेगा ।
वाहन चलाते समय कही मुड़ना है तो काफी पहले से इंडिकेटर है, जिससे दूसरी गाड़ियों को टाइम मिल सके।
हेडलाइट बंद करके सिर्फ फॉग लाइट जलाना खतरनाक हो सकता है, क्योंकि दूर से आने पाले वाहनों को अफैली फॉग लाईट दिखाई नहीं देती।
अपने वाहनों में फॉग लाईट आवश्यक तौर पर लगवाएं, यह धुंध को काटने में मददगार साबित होती है।
कोहरा हो तो चालक अपने वाहन की गति तेज न रखें कोहरे के वक्त आगे चल रहे किसी वाहन को ओवरटेक करने की बजाय उचित दूरी कर फोलो करें। जहां तक संभव हो अगर कोहरा पड़ रहा है तो सड़कों पर न निकले।
वाहन मालिक एवं चालक अपने-अपने वाहनों के पीछे रिफ्लेक्टर जरूर लगाएं।
खासतौर से ट्रक या टेंपो चालक किसी भी होटल या ढाबे के आगे वाहनों को सड़क पर खड़ा नहीं करें। अगर किसी वाहन में तकनीकी खराबी हो जाती है तो उक्त पाहन को सड़क किनारे से दूर खड़ा करे और उसकी लाईट जलाये ।
              पुलिस अधीक्षक ने बताया की सभी थाना प्रभारियों को ठण्ड व धुंध के चलते अपने- अपने क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने को कहा गया है ताकि किसी सड़क दुर्घटना की पुनरावृति ना होने पाए। इस संबंध में उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को भी निर्देश दिये है कि वे अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता फैलाकर वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाना सुनिश्चित करे तथा नियमों की अपहेलना करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...