Skip to main content

नाइट डोमिनेशन अभियान- श्री वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक नूंह ने फील्ड में उतरकर रात भर स्वयं संभाला मोर्चा।

पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री पी0 के0 अग्रवाल के दिशा-निर्देशानुसार जिला नूहँ पुलिस द्वारा दिनांक 21/22.01.2023 को स्पेशल नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया।


नाइट डोमिनेशन अभियान- श्री वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक नूंह ने फील्ड में उतरकर रात भर स्वयं संभाला मोर्चा।


स्पेशल नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान जिला नूहँ पुलिस को मिली बडी कामयाबियां।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

पुलिस प्रवक्ता नूह ने जानकारी देते हुए बतलाया कि श्रीमान पी0 के0 अग्रवाल पुलिस महानिदेशक हरियाणा के आदेशानुसार दिनांक 21/22.01.2023 को स्वंय श्री वरुण सिंगला आई0पी0एस0, पुलिस अधीक्षक, नूहँ द्वारा फील्ड मे उतर कर रात भर नाइट डोमिनेशन अभियान के दौरान नाकाबन्दी व चैकिंग का जायजा लिया। जिला नूहँ पुलिस की लगभग 852 पुलिस फौर्स द्वारा दिनांक 21/22.01.2023 रात्रि 10:00 से सुबह 04.00 बजे तक नाइट डोमिनेशन अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने अपने-अपने इलाकों में गश्त की। साथ ही विभिन्न स्थानों का चयन कर नाकेबंदी तथा पुलिस द्वारा होटल, धर्मशाला, सराय, ढाबों व अन्य ठहरने वाले स्थानों तथा बैक ए.टी.एम को भी चैक किया गया। इस दौरान नाकों से गुजरने वाले वाहनों व व्यक्तियों की गहनता से चैकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक नूंह ने जिला में नाइट डोमिनेशन के लिए लगाई गई अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी को भी फील्ड में उतर कर स्वयं चैक किया।





पुलिस प्रवक्ता नूह ने जानकारी देते हुए बतलाया कि इस रात्रि नाइट डोमिनेशन के दौरान पुलिस अधीक्षक, नूहँ श्री वरुण सिंगला आईपीएस के नेत्तृत्व मे प्रभारी सी0आई0ए0 तावडू व उसकी पुलिस टीम द्वारा NIGHT DOMINATION के दौरान ईकराम गैंग का कुख्यात ईनामी बदमाश मुकीम पुत्र हनीफ उर्फ हन्नी निवासी जैमत को दबोच कर एक बडी कामयाबी हासिल की है। जिस पर उतर प्रदेश व नुहँ, फिरोती, चोरी, लूट की करीब आधा दर्जन वारदातो के खुलासे हुये। जिस पर उतर प्रदेश द्वारा 10000/- रुपये का ईनाम भी रखा हुआ था। 




इस रात्रि नाइट डोमिनेशन के दौरान जिला नूहँ पुलिस ने कुल 794 वाहनों को चैक किया गया, जिनमें से 178 टु-व्हीलर, 287 फोर व्हीलर, 73 लाईट व्हीकल, 256 हैवी व्हीकलों को चैक किया गया तथा जिनमें 60 वाहनों के मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत चालान किये गये और नाईट चैकिंग के दौरान 2 भगोडे अपराधी (PO) को गिरफ्तार किया गया तथा सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए 7 आरोपियों को अलग अलग स्थान से जुआ राशि 39885 रुपये व आबकारी अधिनियम के तहत 2 आरोपियान को गिरफ्तार करके 162 पव्वे अवैध देशी शराब बरामद किये गये। आरोपियो के खिलाफ जुआ व आबकारी अधिनियम के तहत मामले दर्ज करके कार्यवाही अमल में लाई गई। जिला नूंह पुलिस ने सडक दुर्घटनाओ से बचने के लिए रिफलेक्टर टेप लगाई तथा लोगों को इसके प्रति जागरुक भी किया गया।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...