Skip to main content

श्री वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक नूहँ के कार्यकाल मे जिला नूहँ पुलिस को दी कई नई तकनीकी की सौगात

श्री वरुण सिंगला पुलिस अधीक्षक नूहँ के कार्यकाल मे जिला नूहँ पुलिस को दी कई नई तकनीकी की सौगात


:-


10 ANPR कैमरे के इस्तेमाल से दृश्यम केन्द्र कंट्रोल रुम नूहँ में बेठे पुलिस कर्मचारी चोरी के वाहनो पर रखे हुये है पैनी नजर :-

E- PORTAL चालान तकनीकी से काटे गये वाहनो के चालान आनलाईन मौबाईल मैसेज के द्वारा वाहन मालिक तक पहुचते है:-

आईटीएमएस (बुद्धिमान यातायात प्रबन्धक प्रणाली) एवं E- PORTAL चालान तकनीकी बारे आमजन को जागरुक करने के लिए जिला नूहँ पुलिस लगातार प्रयासरत :-

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

   पुलिस प्रवक्ता नूह ने जानकारी देते हुए बतलाया कि श्री वरुण सिंगला आई0पी0एस0, पुलिस अधीक्षक, नूहँ ने अपने कार्यकाल मे जिला नूँह पुलिस को मोडर्न तकनीकी व सुविधाओ की सौगात दी गई है। जिसमे आँनलाईन चालानिग प्रणाली (आईटीएमएस) चालान एवं इलैक्ट्रोनिक पोस्टल चालान (E- PORTAL CHALLAN) प्रणाली की शुरुआत की गई है। जिस सम्बन्ध मे जिला पुलिस कन्ट्रोल रुम नूंह मे स्थापित दृश्मय केन्द्र नूँह मे 10 A.N.P.R. कैमरा प्रणाली का शुभारंम्भ भी किया जा चुका है। इन्ही तकनीकी के चलते जिला नूहँ मे यातायात के नियमो की उलंघ्न करने वाले वाहन चालको पर पैनी नजर रखकर आनलाईन चालान किये जा रहे है। इसके साथ-2 10 A.N.P.R. कैमरा प्रणाली की मदद से राज्य के अलग-2 क्षेत्र मे चोरी शुदा वाहनो का विवरण भी पता लगा कर उनके खिलाफ कानून कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी और अपराधी के आने-जाने वाले रास्ता का पता लगाकर अपराध पर अंकुश लगाया जा रहा है। 



            पुलिस प्रवक्ता नूह ने यह भी जानकारी देते हुए बतलाया जिला नूहँ मे आँनलाईन चालानिग प्रणाली (आईटीएमएस) चालान एवं इलैक्ट्रोनिक पोस्टल चालान (E- PORTAL CHALLAN) प्रणाली द्वारा बिना हेल्मेट, बिना नम्बर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रैशन प्लेट नम्बर, 3 राईडिग, रांग साईड ड्राईविग, बिना सीट बेल्ट, गलत पार्किग के लगातार 500/700 के चालान दिन प्रतिदिन किये जा रहे है। जो इलैक्ट्रोनिक पोस्टल चालान (E- PORTAL CHALLAN) प्रणाली से आनलाईन चालान होते ही वाहन मालिक के मौबाईल फोन पर मैसेज चला जाता है। इसके साथ-2 ओवर लोड वाहनो के चालान भी किये जा रहे है। काटे गये चालान दिनांक 01.01.2023 से 17.01.2023 तक निम्न प्रकार से है-
यातायात के नियमो की उलंघ्न करने वाले वाहन चालान कुल चालान भुगते गये  चालान पैडिग चालान भुगतान बकाया
बिना हेल्मेट, बिना नम्बर प्लेट, बिना हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रैशन प्लेट नम्बर, 3 राईडिग, रांग साईड ड्राईविग, बिना सीट बेल्ट, गलत पार्किग कुल 9508 1067 8441 17,49,700 93,25,500
ओवर लोड वाहन के चालान 133 73 60 31,38,000 18,31,000

श्री वरुण सिंगला आई0पी0एस0, पुलिस अधीक्षक, नूहँ ने आमजन को जागरुक करने के लिए  समय-2 पर मीडिया, अखबार, समाचार व विज्ञापन जारी कराये हुए है। उसके साथ-2 आमजन से  अपील करते हुए कहा है कि यातायात के नियामो की पालना करते हुए दो पहिया वाहन पर हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रैशन न्बर प्लेट होनी चाहिए व रांग साईड ड्राईविग ना करे तथा हेल्मेट जरुर पहने, सीट बेल्ट पहने तथा वाहन को गलत पार्किग मे ना खडा करे वरना आपके वाहन का आन लाईन चालान कटकर आपके मौबाईल पर मैसेज द्वारा पहुच सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...