Skip to main content

शहर चौकी पुनहाना प्रभारी द्वारा एक नशा बेचने वाले को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में गांजापत्ती बरामद।

शहर चौकी पुनहाना प्रभारी द्वारा एक नशा बेचने वाले को किया गिरफ्तार,भारी मात्रा में गांजापत्ती बरामद।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

पुलिस अधीक्षक नूंह,ने जानकारी देते हुए बतलाया कि जिला नूह पुलिस द्वारा नशा तस्करों/ नशा करने व बेचने वालों के खिलाफ समय समय पर विशेष अभियान चलाए है। जिला पुलिस नूह द्वारा काफी प्रयास करके लगातार नशा तस्करो/ नशा करने व बेचने वालो के खिलाफ कार्रवाई कर रही है। इसी दौरान प्रभारी थाना शहर पुन्हाना द्वारा एक आरोपी को नशीला पदार्थ गांजा पत्ती सहित गिरफ्तार किया गया। 

 पुलिस प्रवक्ता नूह ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 13.01.2023 को समय  4:15 PM पर ASI अब्दुल करीम व उसकी पुलिस टीम को मुखबर ने सुचना दी कि अलीशेर पुत्र भोंडा निवासी वार्ड न0 10 पुन्हाना थाना पुन्हाना ज़िला नूह जो नशीला पदार्थ गाँजा बेचने का काम करता है। अगर फौरी रैड की जाये तो आरोपी नशीला पदार्थ गाँजा सहित काबु आ सकता है। सुचना को विश्वास के काबिल मानते हुए ASI अब्दुल करीम व उसकी टीम ने मिलकर ड्यूटी अफसर को साथ लेकर एक शख्स जिसके दाहिने हाथ में एक बैग बा रगं काला मिला को काबू किया। जिसका नाम पता पुछा तो उसने अपना नाम अलीशेर पुत्र भोंडा निवासी वार्ड न0 10 पुन्हाना थाना पुन्हाना ज़िला नूह बतलाया। ASI अब्दुल करीम व खण्ड शिक्षा अधिकारी पुन्हाना ने अलीशेर पुत्र भोंडा निवासी वार्ड न0 10 पुन्हाना थाना पुन्हाना ज़िला नूह के दाहिने हाथ में लिए हुये बैग को खोलकर चैक किया जिसमें एक सफ़ेद रंग की कपड़े की थैली में नशीला पदार्थ गाँजा पत्ती मिला। बरामदशुदा गाँजा पत्ती को सफ़ेद कपड़े की थैली सहित इलैक्ट्रिक कांटा से वजन करने पर कुल 1163 ग्राम मिला। जिसपर अभियोग धारा 20(B)(ii)(b)-61-85 NDPS ACT का दर्ज किया गया है। आरोपी अलीशेर उपरोक्त के खिलाफ सबूत काबिले गिरफ्तारी सफा मिशल पर गुजरने पर नियमानुसार गिरफ्तार किया गया है। जिसने अपने मुताबिक़ अपराध स्वीकृति कथन में गाँव गुलपाड़ा ज़िला भरतपुर से नाम नामालूम व्यक्ति से नशीला पदार्थ गाँजा लेकर आना बतलाया। जिसकी गिरफ्तारी बकाया है।आरोपी को माननीय अदालत में पेश करके 2 दिन का पुलिस रिमांड लेकर पुलिस गहनता से पूछताछ करेगी।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...