Skip to main content

ग्राम पंचायत चितौड़ा नहारिका के सरपंच सेकुल उर्फ ईशाक खांन ने पहाड़ में अवैध खनन करने वालो के खिलाफ सीएम विंडो के मार्फ़त हरियाणा के मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत।

ग्राम पंचायत चितौड़ा नहारिका के सरपंच सेकुल उर्फ ईशाक खांन ने पहाड़ में अवैध खनन करने वालो के खिलाफ सीएम विंडो के मार्फ़त हरियाणा के मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की धज्जियां उड़ाकर हरियाणा की सीमा में अवैध खनन करने वाले खनन माफियाओं के खिलाफ खट्टर सरकार बेहद सख़्ती दिखा रही है,जिले के उपायुक्त महोदय को भी इस बारे में हरियाणा सरकार की तरफ से साफ आदेश हैं जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।जिले के उपायुक्त श्री अजय कुमार द्वारा उनके अधीनस्थ उपमंडल अधिकारी व अन्य अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए हुए हैं कि हरियाणा की सीमा में अवैध खनन करने वालों के खिलाफ निरंतर कार्यवाही की जाऐ।नूह जिले की ग्राम पंचायतों में बने नवनिर्वाचित सरपंचो ने पहाड़ों में होने वाले अवैध खनन के खिलाफ हरियाणा सरकार को कार्यवाही के लिए लिखना शुरू कर दिया है। ताजा मामला फिरोजपुर झिरका उपमंडल की ग्राम पंचायत चित्तौड़ा नहारिका में देखने को मिला,ग्राम पंचायत चितोड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच सेकुल खान द्वारा सीएम विंडो के मार्फत हरियाणा के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर चित्तौड़ा नहारिका के अरावली पहाड़ में राजस्थान के कुछ असामाजिक तत्वों खनन माफिया लगातार उनके पहाड़ में काफी समय से अवैध खनन कर माननीय सुप्रीम कोर्ट की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे। सरपंच सैकुल खान ने बताया कि उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को उनके पहाड़ में हो रहे अवैध खनन पर तुरंत प्रभाव से रोक लगाने की मांग करते हुए एक पत्र सीएम विंडो के मार्फत भेजा है,


 

उन्होंने कहा कि उनकी सीमा में लगातार राजस्थान के कुछ खनन माफिया अवैध खनन कर माननीय सुप्रीम कोर्ट की धज्जियां उड़ाने के साथ-साथ अरावली की वादियों की सीना छलनी करने में लगे हुए हैं,जो रात के समय अवैध खनन कार्य को अंजाम देते हैं तथा पर्यावरण को हानि पहुचा रहे हैं। जिसमें सरकार को लाखों रुपए के राजस्व का नुकसान हो रहा है।सरपंच सेकुल उर्फ ईशाक खांन ने कहा कि असामाजिक तत्वों खनन माफियाओं के खिलाफ शासन प्रशासन व सरकार से मिलकर कठोर कानूनी कार्यवाही कराई जाएगी।वही सीएम विंडो के मार्फत मुख्यमंत्री मनोहर लाल को भेजे पत्र में सरपंच सेकुल उर्फ ईशाक खान ने असामाजिक तत्वों राजस्थान के खनन माफिया के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...