Skip to main content

फिरोजपुर झिरका पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा,इलाके में ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही।

 फिरोजपुर झिरका पुलिस ने ओवरलोड वाहनों पर कसा शिकंजा,इलाके में ओवरलोडिंग किसी भी सूरत में बर्दाश्त नही।


पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाते हुए अपराध व अपराधियों पर कसा जा रहा कानूनी शिकंजा।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दयानंद द्वारा ओवरलोड वाहनों पर शिकंजा करते हुए कई ओवरलोड डंपरो चालान किए गए। खास जानकारी देते हुए फिरोजपुर झिरका थाना प्रभारी श्री दयानंद ने बताया दिल्ली अलवर राष्ट्रीय राजमार्ग हो या कहीं और ओवरलोड किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाऐगा। पुलिस द्वारा लगातार ओवरलोड पर पैनी नजर रखी जा रही है तथा क्षमता से अधिक सामग्री भरकर फर्राटा भरने वाले ओवरलोड वाहनों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया हाल ही में सड़क सुरक्षा सप्ताह चल रहा है उसके अंतर्गत समस्त पुलिस को आदेश दिए हुए हैं यातायात नियमों को नहीं मानने वाले वाहन चालकों के चालान किए जाऐ और यातायात नियमों के बारे में उन्हें जागरूक किया जाए। उन्होंने कहा कि यह देखने में आता है कि जो भी भारी वाहन डंपर इत्यादि चलते हैं उनमें नंबर सही तरीके से अंकित नहीं होते या कालिख  होती है,उन्होंने कहा कि सभी वाहन मालिक अपने वाहनों में साफ तरीके से नंबर अंकित करा लें,अन्यथा किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसे वाहनों की लगातार चालान किए जाएंगे।


इलाके में होने वाले अपराध को लेकर भी बेहद सख्त नजर आए थाना प्रभारी:-



 फिरोजपुर झिरका थाना अंतर्गत अपराध व अपराधियों पर पुलिस की पैनी नजर है, थाना प्रभारी निरीक्षक श्री दयानंद ने कहा इलाके में जुआ सट्टा चोरी डकैती गोकशी अन्य प्रकार के अपराध किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे। वहीं उन्होंने इलाके की जनता से अपील करते हुए कहा कि अगर उनके गांव में किसी प्रकार का कोई अपराध होता है तो समय रहते पुलिस को सूचित करें ताकि अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाया जा सके। उन्होंने कहा कि या तो अपराधी अपराध छोड़ दें अन्यथा इलाका छोड़कर कहीं अन्य जगह चले जाएं अपराधियों की जगह सलाखों के पीछे उन्हें हर हाल में सलाखों के पीछे डाला जाएगा। उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति कभी भी किसी भी समय अपनी शिकायत लेकर उनसे मिल सकता है हर पीड़ित व्यक्ति की जाए शिकायत पर त्वरित कार्यवाही कराई जाएगी। जिले के पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में पुलिस पब्लिक के आपसी तालमेल को बेहतर बनाते हुए अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने का कार्य किया जा रहा है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...