Skip to main content

लोगों को आर्थिक रुप से कमजोर परेशान करना मकसद नहीं,आपकी सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का पालन करा रही जिला पुलिस:- जिला यातायात प्रभारी जगबीर सिंह

लोगों को आर्थिक रुप से कमजोर परेशान करना मकसद नहीं,आपकी सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का पालन करा रही जिला पुलिस:- जिला यातायात प्रभारी जगबीर सिंह



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला के मार्गदर्शन में इन दिनों जिले की यातायात पुलिस संपूर्ण सुविधाओं से लैस मॉडर्न हो चुकी है,नूह मेवात जिले में भी अब गुरुग्राम दिल्ली फरीदाबाद बड़े शहरों की तर्ज पर चलानिंग प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिले में पुलिस का मकसद लोगों को आर्थिक रूप से कमजोर करना या परेशान करना नहीं है,बल्कि नुहू जिले के लोगों को अन्य जिलों की भांति अच्छे पायदान पर लाने की प्रक्रिया निरंतर जारी है। नूह पुलिस अधीक्षक श्री वरुण सिंगला व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती उषा कुंडू के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा आए दिन तेज गति से वाहन चलाने के चालान, क्षमता से अधिक सामग्री भरने वाले ओवरलोड वाहनों के चालान, शराब पीकर वाहन चलाने वालों के चालान निरंतर जारी है। खास जानकारी देते हुए जिला यातायात प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने बताया जिले के लोग कृपया कर यातायात नियमों का पालन करें, सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं अपने वाहन के सभी कागजात साथ रखें। दो पहिया वाहन चालक हमेशा हेलमेट का प्रयोग करें और दो पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट अवश्य लगाऐ। जिले में यातायात पुलिस और संपूर्ण तरीके से आधुनिक सुविधाओं से लैस हो चुकी है,हाल ही में जिले में ऑनलाइन पोस्टल चालान प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। जिले के विभिन्न चौक चौराहों पर एनपीआर कैमरे लगाए गए हैं जिसके द्वारा पुलिस द्वारा पोस्टल चालान प्रक्रिया के तहत जो भी वाहन चालक यातायात नियमों का उल्लंघन करेगा सीधा चालान उसके घर पहुंच जाऐगा। 




थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जगबीर सिंह ने जिले के लोगों से अपील करते हुए कहा पुलिस की भावना किसी को परेशान आर्थिक रूप से कमजोर करने की नहीं है बल्कि जिले के लोग यातायात नियमों का पालन करें संपूर्ण तरीके से यातायात नियमों को मनवाने के लिए नुहू जिला पुलिस प्रयासरत है। अगर आप अपने वाहन पर बिना हेलमेट बिना सीट बेल्ट या अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करेंगे किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा यातायात पुलिस द्वारा ऐसे लोगों के लगातार चालान भी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जरूरी नहीं पुलिस आपको रोककर ही चालान करें बल्कि जिले भर में एनपीआर कैमरे लगवा दिए गए हैं एनपीआर कैमरो में हुई रिकॉर्डिंग के आधार पर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों ऑनलाइन चालान कर दिए जाएंगे तथा ऑनलाइन पोस्टल चालान घर भिजवा दिऐ जाएंगे। इसलिए जिले के लोग यातायात नियमों का पालन करें ताकि भारी भरकम जुर्माना व चालान से बचा जा सके।

Comments

Popular posts from this blog

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...

CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।

 CIA नूंह ने 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश वसीम उर्फ बोलर को किया गिरफ्तार।   आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद। बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह, 22.08.2023 : पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी को देते हुए बतलाया की आज निरीक्षक अमित कुमार प्रभारी अपराध शाखा नूंह अपनी टीम के साथ दिनांक 31.07.2023 को हुई हिंसा मे शामिल आरोपियों की तलाश में गांव अड़बर बस अड्डा मौजूद था । उसी समय गुप्त सुचना प्राप्त हुई की वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर जो नूंह पलवल व अन्य कई जगहों के मुकदमों में वांछित चल रहा हैं । जिस पर ईनाम घोषित हैं और अवैध हथियार लेकर अड़बर मोड़ हथीन रोड़ पर सुड़ाका जाने के लिए सवारी के इंतजार में खड़ा है । जिस सुचना पर दबिश देकर मौका से एक शख्स को काबू किया । नाम पता पुछने पर शख्स ने अपना नाम वसीम उर्फ बोलर पुत्र अब्दुल गन्नी निवासी शिकारपुर बतलाया । जिसकी तलाशी लेने पर पहनी हुई लोअर की जेब से एक अवैध देशी कट्टा व 01 रौंद भी बरामद हुआ ।  आरोपी वसीम उर्फ बोलर उपरोक्त के खिलाफ थाना सदर नूंह में सम्बंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज रजिस्ट्रर करके...