Skip to main content

जिला नूँह के मुख्य स्थलो पर पोस्टल चालान प्रणाली के लिए ANPR कैमरो की मदद से मोटर वाहन अधिनियम की उल्घना करने वाले वाहनो के किये जायेगे चालान :-एसपी

 श्री वरुण सिंगला आई0पी0एस0, पुलिस अधीक्षक, नूहँ के कार्यकाल के दौरान जिला नूहँ पुलिस ने वर्ष 2022 मे आनलाईन चालान प्रणाली पर ध्यान देते हुए पोस्टल चालान प्रणाली की कि गई शुरुआत:- 


जिला नूँह के मुख्य स्थलो पर पोस्टल चालान प्रणाली के लिए ANPR कैमरो की मदद से मोटर वाहन अधिनियम की उल्घना करने वाले वाहनो के किये जायेगे चालान :-


पिछले साल के मुकाबले मोटर वाहन अधिनियम की उल्घन्ना मे किये गये चालान के आकेडो का विवरण :-

पिछले वर्ष 2021 मे मोटर वाहन अधिनियम के नियमो की उल्घन्ना मे किये गये कुल चालान- 18173

वर्ष 2022 मे मोटर वाहन अधिनियम के नियमो की उल्घन्ना मे किये गये कुल चालान- 43797

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

पुलिस प्रवक्ता नूह ने जानकारी देते हुए बतलाया कि गत वर्ष 2021 मे श्री वरुण सिंगला आई0पी0एस0, पुलिस अधीक्षक, नूहँ के कार्यकाल के दौरान मे आदेशो की कडी पालना करते हुए जिला नूह पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की उल्घन्ना करने वाले वाहन चालको के चालान किये गये। जो चालानिगँ शाखा कार्यालय पुलिस अधीक्षक, नूह से मिली जानकारी अनुसार मोटर वाहन अधिनियम के नियमो की उल्घना करने पर किये गये चालान के आकेडो विवरण दिया गया। जिसमे पिछले वर्ष 2021 मे मोटर वाहन अधिनियम के नियमो की उल्घन्ना मे कुल चालान- 18173 रुपये के किये गये तथा वर्ष 2022 मे मोटर वाहन अधिनियम के नियमो की उल्घन्ना मे कुल चालान- 43797 रुपये के किये गये। 




पुलिस प्रवक्ता नूह ने यह भी जानकारी देते हुए बतलाया कि श्री वरुण सिंगला आई0पी0एस0, पुलिस अधीक्षक, नूहँ द्वारा जिला नूँह पुलिस को मोडर्न तकनीकी व सुविधाओ से लेश बनाते हुए आनलाईन चालानिग प्रणाली के साथ-2 पोस्टल चालान प्रणाली की शुरुआत की गई है। जिस सम्बन्ध मे दिनांक 03.01.2023 को श्रीमान डाँ0 एम0 रवि किरण आई0पी0एस0, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, दक्षिण रैंज रेवाडी द्वारा लघु सचिवालय नूंह के पुलिस कन्ट्रोल रुम नूंह मे स्थापित दृश्मय केन्द्र नूँह मे A.N.P.R. कैमरा प्रणाली का शुभारंम्भ किया गया। जो जिले नूहं के विभिन्न स्थानो पर लगभग A.N.P.R. के 10 कैमरो को स्थापित किया हुआ है। जो इस प्रणाली के तहत ट्रैफिक नियमो का उलंघ्न करने वाले वाहन चालको पर पैनी नजर रखकर आनलाईन चालान किये जायेगे। इसके साथ-2 राज्य के अलग-2 क्षेत्र मे चोरी शुदा वाहनो का विवरण भी पता लगा कर उनके खिलाफ कानून कार्यवाही अमल मे लाई जायेगी और अपराधी के आने-जाने वाले रास्ता का पता लगाकर अपराध पर अंकुश लगाया जायेगा। 

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...