Skip to main content

सी0आई0ए0 तावडू व प्रबन्धक अफसर थाना सदर तावडू की दो स्पैशल टीम गठित करके सुलझाई हत्या के केस (BLIND MURDER) की गुत्थी आरोपी बाप व बेटे ने मिलकर दिया पुरी वारदात को अन्जाम :-


श्री वरुण सिंगला आई0पी0एस0, पुलिस अधीक्षक, नूहँ के नेतत्व मे जिला नूहँ पुलिस को मिली बडी कामयाबी :-

सी0आई0ए0 तावडू व प्रबन्धक अफसर थाना सदर तावडू की दो स्पैशल टीम गठित करके सुलझाई हत्या के केस (BLIND MURDER) की गुत्थी :-

आरोपी बाप व बेटे ने मिलकर दिया पुरी वारदात को अन्जाम :- 





दोनो आरोपियान को पुलिस ने किया गिरफतार :-

वजह रंजिश मृतक द्वारा आरोपी की लैगिंगकता बारे टिप्पणी करना :-

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

               पुलिस अधीक्षक, नूहँ श्री वरुण सिंगला आई0पी0एस0, द्वारा पत्रकारवार्ता मे जानकारी देते हुए बतलाया कि थाना सदर तावडू जिला नूहँ पुलिस को दिनांक 29.12.2022 को थाना सदर तावडू को फोन पर सुचना मिली कि KMP रोड गांव घुसपैठी झरना के पास पलवल जाने वाले रास्ता पर रोड के साथ एक व्यक्ति की लाश KMP रोड के साथ बने सूखे नाली मे पडी हुई है। जिस पर थाना सदर तावडू उ0नि0 हरदेव ने नाश की तलाशी ली गई तो पहनी ही लावर के बाये जांघ के जेब मे एक पर्स बारंग काला मिला मिला जिसमे मृतक का आधार कार्ड व DL मिला जिन पर सोमबीर S/O सूरजभान R/O गांव बिरही खुर्द जिला भिवानी लिखा मिला। जो मृतक के वारसानो को बजरिया फोन सूचित किया गया। जिस पर मुतक सोमबीर के चाचा राज सिंह पुत्र अमर सिंह जाति जाट निवासी बिरही खुर्द थाना सदर च0 दादरी जिला च0 दादरी ने एक दरखास्त दी कि मेरा भतीजा सोमबीर पुत्र सूरजभान निवासी बिरही खुर्द जिला च0 दादरी करीब चार महीने पहले RSAI कम्पनी वजीरपुर गुरुग्राम मे कम्पनी की गाडी पर ड्राईवरी कर रहा था और जब से ही वापिस घऱ नही पहुचा। दिनांक 29/12/2022 को समय करीब 5.30 शाम को थाना सदर तावडू से फोन पर सूचना मिली कि सोमबीर पुत्र सूरजभान निवासी बिरही खुर्द जिला च0 दादरी की ला KMP एक्सप्रैस-वे के साथ मिली है जो सूचना पाकर मै व मेरे परिवार वाले सरकारी अस्पताल नूंह पहुचे है जहाँ शव ग्रह मे रखी हुई नाश को देखकर मैने पहचान लिया है जो मेरे भतीजे सोमबीर पुत्र सूरजभान बाउम्र 35 वर्ष की ही है जिसको किसी अज्ञात व्यक्ति ने हत्या करके लाश को KMP रोड के साथ घुसपैठी गांव के नजदीक फेक दिया। जिस पर थाना सदर तावडू मे तुरन्त मुकदमा न0 502/22 धारा 302 IPC थाना सदर तावडू मे दर्ज किया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक, नूहँ श्री वरुण सिंगला आई0पी0एस0 द्वारा सी0आई0ए0 तावडू व प्रबन्धक अफसर थाना सदर तावडू की दो स्पैशल टीम गठित करके अनुसंधान किया गया। जिस पर सी0आई0ए0 तावडू व प्रबन्धक अफसर थाना सदर तावडू की टीम को तकनीकी व साक्ष्य व सबूत के आधार पर अभियोग मे सुरेश कुमार पुत्र दीवान सिंह व उसका लडका राजकुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासियान कंवारी थाना सदर हांसी जिला हिसार के नाम सम्लिप्त होने पाये गये। जिनको कल 01.01.2023 को गांव अजीजपुर जिला मथुरा यू0पी0 से नियामानुसार गिरफ्तार किये गये। जिन्होने अपने अपराध को स्वीकार करके बतलाया कि सोमबीर द्वारा सुरेश कुमार को भद्दी टिप्पणी करके बदनाम किये जा रहा था। जिन्होने दिनांक 28.12.2022 को वजीरपुर गुरूग्राम में गाडी नम्बर NL-01Q-8649 में सोमबीर पुत्र सूरजभान निवासी बिरही खुर्द जिला च0 दादरी को जबरदस्ती डालकर मारपीट करके हत्या की थी और सोमबीर की लाश को KMP रोड के साथ घुसपैठी गांव के नजदीक फेक दिया था ताकि हत्या का खुलासा ना हो सके। पुलिस की गहन पुछताछ से वारदात मे अन्य खुलासे किये जायेगे। अभियोग मे गाडी नम्बर NL-01Q-8649 को को बरामद किया जाना है। आरोपियान को रिमांड पर लेकर पुछताछ की जायेगी।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...