Skip to main content

Posts

Showing posts from March, 2026

किसान के ट्यूबवेल से स्टार्टर व केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में किया अपराध स्वीकार

 किसान के ट्यूबवेल से स्टार्टर व केबल चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, पूछताछ में किया अपराध स्वीकार भारत आजतक, बिलाल अहमद, ब्यूरो नूह मेवात। नूंह। तावड़ू सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत गाँव कालरपुरी में किसान के ट्यूबवेल से स्टार्टर व केबल चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने पूछताछ के दौरान चोरी की घटना को स्वीकार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता सतबीर पुत्र रोशन लाल निवासी गाँव कालरपुरी ने बताया कि उसके खेत में लगे ट्यूबवेल से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा स्टार्टर तथा तीन तार वाली सिल्वर केबल चोरी कर ली गई । शिकायत के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान पुलिस ने उमेद पुत्र कुलदीप निवासी गाँव कालरपुरी तथा सफी अहमद पुत्र बलीहसन निवासी गाँव कुटिया थाना मिलक जिला रामपुर उत्तर प्रदेश हाल किरायेदार तावडू को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी उमेद ने पूछताछ में बताया कि उसने 8-9 मार्च की रात को कालरपुरी में खेत में लगे पानी की मोटर का स्टार्टर व तीन तार वाली केबल चोरी की थी और उसे कबाड़ का काम करने वाले सफी अहमद को बेच रहा था। ...

डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की लोकल मैनेजिंग कमेटी की बैठक, सत्र 2026-27 का बजट पास, कॉमर्स स्ट्रीम शुरू करने की मंजूरी

 डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की लोकल मैनेजिंग कमेटी की बैठक, सत्र 2026-27 का बजट पास, कॉमर्स स्ट्रीम शुरू करने की मंजूरी भारत आजतक/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह जिला पुलिस लाइन स्थित डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल की लोकल मैनेजिंग कमेटी की बैठक बुधवार को एसपी ऑफिस नूंह में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन आईजी रेवाड़ी रेंज आईपीएस नाजनीन भसीन ने की। बैठक में पुलिस अधीक्षक नूंह श्री राजेश कुमार सहित वाइस चेयरमैन डॉ. डी. वी. सेठी, मैनेजर अपर्णा एरी, डीएसपी हेडक्वार्टर पृथ्वी सिंह, हरियाणा पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के एक्सईएन अन्हूर हुड्डा, पृथ्वीराज कौशल, अभिभावक प्रतिनिधि नर सिंह व रईस खान, अध्यापिका सबनाम, अध्यापक दिनेश आर्य तथा प्रिंसिपल बलवंत बिश्नोई सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। प्रिंसिपल बलवंत बिश्नोई ने जानकारी देते हुए बताया कि लोकल मैनेजिंग कमेटी की बैठक में सत्र 2026-27 का बजट प्रस्तुत किया गया, जिस पर विस्तार से चर्चा के बाद सर्वसम्मति से बजट को पास कर दिया गया। कमेटी ने यह भी निर्णय लिया कि डीएवी पुलिस पब्लिक स्कूल में सत्र 2026-27 से आर्ट्स और साइंस के साथ-साथ कॉमर्स स्ट्र...

नूंह जिला पुलिस मुख्यालय में आईजी रेवाड़ी रेंज नाजनीन भसीन ने किया मादक पदार्थों का निरीक्षण

 नूंह जिला पुलिस मुख्यालय में आईजी रेवाड़ी रेंज नाजनीन भसीन ने किया मादक पदार्थों का निरीक्षण । भारत आजतक/बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। बुधवार को रेवाड़ी रेंज की आईजी नाजनीन भसीन ने नूंह जिला पुलिस मुख्यालय का दौरा किया । इस दौरान उन्होंने विभिन्न मामलों में नूंह पुलिस द्वारा जब्त किए गए मादक पदार्थों का निस्तारण प्रक्रिया से पहले बारीकी से निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान आईजी नाजनीन भसीन ने मादक पदार्थों की मात्रा, सील की स्थिति, वजन और अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं की जांच की। उन्होंने मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ताकि निस्तारण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और नियमों के अनुसार हो सके। पुलिस प्रवक्ता कृष्ण कुमार ने बताया कि जिला मालखाने में जब्त मादक पदार्थ जमा हैं । इनके निस्तारण से पहले आईजी रेवाड़ी रेंज ने जिला पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार, एडिशनल एसपी आयुष यादव, डीसीपी पृथ्वी सिंह सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी में इनकी जांच की । वजन मापने और सील की जांच के बाद उन्होंने मौजूद अधिकारियों को अपराध प्रक्रिया, लंबित मुकदमों और गिरफ्तारियों पर विशेष ध्यान देने के न...