Skip to main content

बाल उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए नूंह में कैंप आज - उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा

 बाल उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए नूंह में कैंप आज - उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा



-राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के तत्वावधान में होगा कैंप का आयोजन।

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

नूंह उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की ओर से कल 6 फरवरी को प्रात: 9 बजे लघु सचिवालय के मीटिंग हाल में बाल उत्पीड़न से संबंधित मामलों के समाधान के लिए कैंप लगाया जाएगा, जिसमें आयोग की सदस्य प्रीति भारद्वाज दलाल मुख्य रूप से उपस्थित रहकर मामलों की सुनवाई करेंगी। 
उपायुक्त ने बताया कि इस कैंप में बाल उत्पीड़न से संबंधित मामलों की सुनवाई होनी है, इसलिए सभी संबंधित विभाग अपनी पूर्ण तैयारी के साथ पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस अदालत में शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, श्रम, कल्याण, समाज कल्याण, क्रिड, आधार-कार्ड, स्वास्थ्य व पुलिस आदि विभाग अपने स्टॉल भी लगाएंगे। उन्होंने बताया कि प्रात: 9 बजे शिकायतकर्ताओं का पंजीकरण शुरू किया जाएगा और 10 बजे से आयोग के सदस्य मामलों की सुनवाई करेंगे।
जिला बाल कल्याण समिति के चेयरमैन राजेश छौक्कर ने बताया कि आयोग की ओर से आयोजित बच्चों के अधिकारों के संरक्षण से संबंधित इस कैंप में कोई भी विभाग, एनजीओ, अभिभावक या बच्चा सीधे रूप से पहुंचकर अपना मामला रख सकता है। इसमें बच्चे का किसी भी प्रकार का शोषण, मार-पिटाई, बाल श्रम के लिए मजबूर करने, नशे से पीडि़त बच्चे, ड्रॉप आउट को स्कूल में दाखिला न मिलने संबंधी मामले रखे जा सकते हैं।

Comments

Popular posts from this blog

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...