Skip to main content

मेवात क्षेत्र को बूचड़खाने नहीं, विकास चाहिए:-मेवात विकास सभा

 मेवात क्षेत्र को बूचड़खाने नहीं, विकास चाहिए:-मेवात विकास सभा



आवे है दुनिया देखण कू,

मेरी हरी–भरी है मेवात ||

बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।

एक तरफ मेवात की विशेषताएं बताता यह खूबसूरत गाना और दूसरी तरफ मेवात में थोक में बूचड़खाने खोलना की इजाजत वे एन. ओ. सी. आजकल खूब वायरल हो रहे हैं मेवात का संजीदा तबका आने वाले तूफान का एहसास करके चिंतित है कि आखिर षड्यंत्र के तहत मेवात पर यह आफत थोपी जा रही है और नादान मेवाती किसान खुश हैं कि उनकी जमीन अच्छे दामों में बिक रही है

मेवात जो पहले से ही गौ तस्करी व गौ हत्या के लिए बदनाम हो चुका है उसमें भारी संख्या में लगभग तीन दर्जन बूचड़खाने खोलने की एन. ओ. सी. देना मेवात को एक ऐसे गर्त में धकेलने जैसा है जहां मेवात न केवल सामाजिक तौर पर बदनाम होगा बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी घिर जाएगा

इसी को लेकर मेवात विकास सभा संगठन का प्रतिनिधिमंडल नूह उपायुक्त धीरेंद्र खड़गटा से मिला और ज्ञापन देकर कहा कि हमे बूचड़खाने नही शिक्षा और सुरक्षा चाहिए संगठन ने खुले तौर पर बूचड़खानों को बंद करने और जो बूचड़खाने प्रोसेस में हैं उनको लाइसेंस ना देने की बात कही है

कुछ दिन पहले भी छपी खबरों में फिरोजपुर झिरका उपमंडल के गांव मांडीखेड़ा के जंगल में लगी मीट फैक्ट्री को लेकर ग्रामीण खासे परेशान नज़र आए और फैक्ट्री से निकल रहा बदबूदार तथा केमिकल युक्त पानी बहने से लोगों का जीना दूभर हो गया है परेशान ग्रामीणों ने समाधान की मांग की है 

ग्रामिणों ने आरोप लगाया की फैक्ट्री के अंदर से पशुओं के कटान होने के बाद उसका मल मूत्र व गंदा खून तथा पशुओं का अवशेष और केमिकल युक्त बहाव से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा रहा है

मेवात में जहां गोपालन की सदियों पुरानी परंपरा रही है अरावली पहाड़ जो दिल्ली की दक्षिण सीमा से गुजरात की उत्तरी सीमा तक फैला हुआ है वह मेवात को तीन भागों में बांटता है अरावली पहाड़ जिसे मेवाती काला पहाड़ कहते हैं इसके दोनों और पूर्व एवं पश्चिम बेस मेवाती किसान हजारों की संख्या में गोपालन करते हैं उनकी गए सुबह पहाड़ में हरी घास और दूसरी झाड़ियां चढ़ने पहाड़ में चली जाती हैं और शाम को घर लौट आई है अरावली पहाड़ के ऊपर कई सदानीरा जोहड़ हैं

मेवात में एक और परम्परा सदियों से चली आ रही है कि मेव मुसलमान किसान अपनी नवविवाहित बेटी को दान में गाय देता है जिसे किसान होने के नाते वह अपनी आजीविका का आधार मानता है मेवात में एक और विशेष बात यह रही है कि जिस गाए का दूध उसने और उसके परिवार ने पिया है, उस गाय के मेवाती किसान कभी कसाई को नहीं बेचता इसे आप गऊ धन में मेवाती किसान का प्रेम कहेंगे या कुछ और यह फ़ैसला आप स्वयं करें


इस मौके पर  मेवात विकास सभा अध्यक्ष अख्तर हुसैन चदेनी, इतिहासकार सद्दीक अहमद मेव, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता रमजान चौधरी, दीन मोहम्मद मामलिका, वाइस प्रेसिडेंट शब्बीर खेड़ली रेवासन, जुबेर अलालपुर, और अन्य साथी  गण मौके पर मौजूद रहे

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...