Skip to main content

दादा शाह चोखा के दरगाह पहुँचे मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक, मांगी दुआ

 दादा शाह चोखा के दरगाह पहुँचे मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक, मांगी दुआ



- 9 मार्च के वतनपरस्त राजा हसन खां शहादत समारोह का दिया आमंत्रण। 



- बोले, मेवात की सांझी विरासत की महक को पूरे देश में फैलाएंगे।


बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


नूंह। वतनपरस्त राजा हसन खां मेवाती के बलिदान दिवस को हरियाणा सरकार 9 मार्च को भव्य रूप से मनाएगी। यह कार्यक्रम मेवात की सांझी विरासत की खुशबू को पूरे भारत में फैलाने में मददगार साबित होगा। यह कहना है मुख्यमंत्री मनोहर लाल के मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ का। वे आज गाँव शाह चोखा स्थित सैय्यद अकबर अली शाह की दरगाह पर पहुंचे और आर्शीवाद मांगा। साथ ही दादा शाह चोखा को 9 मार्च के भव्य समारोह का न्यौता भी दिया। 

मीडिया समन्वयक मुकेश वशिष्ठ ने कहा कि शाह चोखा की दरगाह   मेवात के लिए एक ऐतिहासिक धरोहर है। जिसकी देश भर में मान्यता है। इसलिए वे दादा शाह चोखा का आर्शीवाद लेने पहुंचे है। उन्होंने कहा कि यह दरगाह मेवात की सांझी विरासत का उदाहरण है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल मेवात की सांझी विरासत की खुशबू को देश भर में फैलाने के लिए प्रयासरत है। 9 मार्च को आयोजित होने वाला राजा हसन खां मेवाती शहादत समारोह इस सांझी विरासत को और मजबूत करेगा। मीडिया समन्वयक ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में मेवात लगातार विकास पर अग्रसर है। पहली बार मेवात के युवाओं को निष्पक्ष और योग्यता के आधार पर ईमानदारी से नौकरी मिल रही है। बीते नौ साल में स्कूल व काॅलेजों की संख्या को बढ़ाया गया है। नीति आयोग के हालिया रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत नूंह ज‍िले ने स्वास्थ्य और पोषण, शिक्षा और कृषि और जल संसाधन आदि में बड़े पैमाने पर सुधार कर लोगों को लाभ पहुंचाया है। इसके चलते नीत‍ि आयोग ने नूंह को आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत डेल्टा रैंकिंग में दूसरा स्थान पर रखा है। उनके साथ भाजपा नेता मनीष सिंगला, जुबैर खान, नसीर अहमद पूर्व सरपंच, शहाबुद्दीन, हाफिज मौलाना अब्दुल कलाम, गनी मोहम्मद, मुस्तफा पंच, जमील पंच, शहीद अहमद, मोहम्मद हाजी इस्माइल, डा. सफरूद्दीन और यास मोहम्मद सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

Comments

Popular posts from this blog

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...

अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह

 अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही- आईजी राजेंद्र सिंह  आईजी ने शराब ठेकेदारों व संबंधित अधिकारियों को बैठक में दिए निर्देश बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात। नूंह , 27 मार्च-  साउथ रेंज के पुलिस महानिरीक्षक राजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला में अवैध रूप से शराब की बिक्री करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाए तथा इसके लिए संदिग्ध लोगों व स्थानों पर कड़ी नजर रखी जाए। इस प्रकार के किसी भी मामले में ढिलाई न बरती जाए।   आईजी बुधवार को लघु सचिवालय के सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों व शराब ठेकेदारों को संबोधित कर यह निर्देश दे रहे थे। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग द्वारा शराब के वैध ठेकेदारों व उनके स्टॉक आदि की निरंतर चेकिंग की जाए। अवैध शराब की बिक्री जैसी गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए। आबकारी विभाग के अधिकारियों को अगर चेकिंग जैसे कार्यों में पुलिस विभाग की आवश्यकता है, तो पुलिस विभाग द्वारा उन्हें हरसंभव मदद उपलब्ध करवाई जाएगी, इसलिए वे जिला प्रशासन के अधिकारियों  व पुलिस विभाग के अधिकारियों के साथ समन्वय बनाए रखे...