Skip to main content

ग्राम पंचायत नाई नगला की सरपंच आरिशा तफ़ज्जुल द्वारा गांव के कब्रिस्तानों के साफ सफाई के लिए चलाए जा रहा विशेष अभियान।

 ग्राम पंचायत नाई नगला की सरपंच आरिशा तफ़ज्जुल द्वारा गांव के कब्रिस्तानों के साफ सफाई के लिए चलाए जा रहा विशेष अभियान।



कब्रिस्तानों की साफ सफाई अभियान में सारे दिन जुटे रहे सरपंच के पति तफज्जुल हुसैन मेव।



बिलाल अहमद/ब्यूरो चीफ नूह मेवात।


साफ सफाई आधा ईमान है, उसी के तर्ज पर ग्राम पंचायत नाई नगला की सरपंच लगातार भारत स्वच्छ मिशन अभियान के तहत गांव की साफ सफाई पर जहां विशेष तरीके से ध्यान दे रही है ऐसे में गांव में पीने के पानी के लिए घर-घर कुंड़े इत्यादियों का निर्माण कराना गांव में राज तो इत्यादियों के निर्माण के साथ-साथ गांव के विकास में इन दिनों  मील का पत्थर साबित हो रही है। सरपंच आरिशा तफज्जुल द्वारा गांव के कब्रिस्तान की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है अब से पहले कब्रिस्तानों में पूर्ण गंदगी थी तथा काबली कीकर इत्यादि खड़ी हुई थी। सरपंच के प्रयास से गांव के कब्रिस्तानों की साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इतना ही नहीं सरपंच आरिशा के पति तफ्फजुल हुसैन मेव भी खुद कब्रिस्तानों की साफ सफाई करते नजर आए। 



उन्होंने कहा कि गांव के कब्रिस्तानों को संपूर्ण तरीके से साफ सफाई कर चार दिवारी इत्यादि भी कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव के विकास की और भरपूर तरीके से ध्यान दिया जा रहा है। गांव में पीने के पानी बिजली रास्ते इत्यादि अन्य निर्माण के लिए लगातार अधिकारियों को हरियाणा सरकार को समय अनुसार मांग पत्र दिए जाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सबका विकास समान विकास को लेकर गांव में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय लोगों से जो वादे किए गए थे हर हाल में उन्हें पूरा करने के लिए प्रयास लगातार जारी है।

Comments

Popular posts from this blog

नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार ।

 नूंह में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सख्त कार्रवाई, 26 दिनों में 500 से अधिक अपराधी किये गिरफ्तार । बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। नूंह । जिले में अपराध पर नियंत्रण को लेकर नूंह पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है । इसी क्रम में शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय नूंह के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले के सभी थाना प्रबंधक, स्टाफ प्रभारी, चौकी प्रभारी एवं शाखा प्रभारी मौजूद रहे । बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक डॉ. अर्पित जैन ने की, जिसमें अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण को लेकर आवश्यक कड़े दिशा-निर्देश दिए गए । साथ ही गोकशी/गो-तस्करी, पत्थर चोरी, साइबर अपराध, नशा, लूट, चोरी इत्यादि के अपराधों पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने बारे दिशा निर्देश दिए ।  पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ० अर्पित जैन के कार्यभार संभालने के मात्र 26 दिनों के भीतर ही जिले में प्रभावी कार्रवाई करते हुए करीब 500 अपराधियों को विभिन्न मामलों में गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन इनामी बदमाश भी शामिल हैं, जिन पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपये तक का इ...

फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश।

 फिरोजपुर झिरका में बुलेट के पटाखों पर सख्ती,DSP अजायब सिंह का कड़ा संदेश। बिलाल अहमद/ब्यूरो नूह मेवात। फिरोजपुर झिरका शहर में तेज आवाज कर लोगों को परेशान करने वाले बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के खिलाफ पुलिस अब सख्त कार्रवाई के मूड में है। डीएसपी अजायब सिंह ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि किसी ने बुलेट से पटाखे जैसी आवाज (मॉडिफाइड साइलेंसर) निकाली तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। डीएसपी ने पुलिस टीमों को निर्देश दिए हैं कि ऐसे वाहन चालकों पर विशेष नजर रखी जाए और मौके पर ही उनके वाहन जब्त कर चालान किया जाए। उन्होंने कहा कि यह न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि आम जनता, बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी परेशानी का कारण बनता है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार शहर में लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ युवक बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध बदलाव कर तेज धमाके जैसी आवाज निकालते हैं, जिससे माहौल खराब होता है और सड़क सुरक्षा भी प्रभावित होती है। डीएसपी अजायब सिंह ने दो टूक कहा— "कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे वाहनों को तुरंत जब्त कर कार्रवाई की जाएग...

डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील।

  डीएसपी ने मेवात की बहन बेटियों से की अपील सोशल मीडिया पर ना डालें गलत रील। युवा सावधानीपूर्वक चलाए सोशल मीडिया अन्यथा होगी कड़ी कानूनी कार्यवाही:- अजायब सिंह  भारत आजतक ,बिलाल अहमद ब्यूरो नूह मेवात।  नूह जिले में लगातार सोशल मीडिया पर फैल रही गंदगी के बारे में पुलिस सजग नजर आ रही है। पुलिस द्वारा सोशल मीडिया फेसबुक व्हाट्सएप ट्विटर इत्यादि अन्य सोशल साइटों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। फिरोजपुर झिरका के डीएसपी अजायब सिंह ने खास तौर से सोशल मीडिया पर रेल बनाने वाली बहन बेटियों से अपील करते हुए कहा कि ऐसा कोई कंटेंट या रेल सोशल मीडिया पर ना डालें जिससे आपके परिवार की बदनामी हो। बल्कि सोशल मीडिया पर ऐसी चीजे डालें जिससे आपके माता-पिता व परिवार गांव का नाम रोशन हो जो परिवार आप पर गर्व महसूस करें। वहीं उन्होंने इलाके के लोगों से अपील करते हुए कहा ऐसी बहन बेटियों को आप लोग समझाऐ जो सोशल मीडिया चलाती है,गलत कंटेंट से लगातार मेवात की काफी बदनामी हो रही है। वहीं उन्होंने जिले के युवाओं से अपील करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई ऐसी पोस्ट ना करें जिससे हिंदू-मुस्लिम आपसी भाईचारा...